Tejashwi Yadav का शायराना तंज, 'बिहार में अपराधी सम्राट हो गए हैं, विजय हो गए हैं'

Tejashwi Yadav News: बिहार में यह सप्ताह राजनीतिक गहमा-गहमी से भरपूर रहा है। विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग और फिर सम्राट चौधरी के साथ तेजस्वी के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब आरजेडी लीडर ने एनडीए पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इनका (NDA) एक इंजन भ्रष्टाचार में और एक अपराध में लगा हुआ है। पूरे बिहार में इन्होंने लूट मचा रखी है। इनके मंत्री ही मीटिंग में किसने कितनी कमाई कर ली, इस पर एक-दूसरे से झगड़ रहे हैं।

विधानसभा से बाहर निकलते हुए तेजस्वी को मीडिया ने घेर लिया जिसके बाद उन्होंने बड़ा हमला बोला। शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम की मां और आरजेडी एमएलसी राबड़ी देवी ने भी जेडीयू और बीजेपी पर तेजस्वी को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बिहार के राजनीतिक गलियारों में चुनाव से पहले की तल्खी साफ नजर आ रही है।

Tejashwi Yadav News

Tejashwi Yadav बोले, 'अपराधी विजय हो गए, सम्राट हो गए'

तेजस्वी यादव ने कहा, 'सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स ये सब कुछ विपक्षी दलों के लिए है, इनके लिए नहीं है... एनडीए मीटिंग में विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के बीच क्यों झगड़ा हुआ? दोनों एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे थे कि आप ज्यादा खा लिए कि आप ज्यादा खा लिए...सोचिए कि पूरे बिहार का क्या हाल बना दिए हैं? पूरे बिहार में लूट मची है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी जो हैं कि विजय हो गए हैं, सम्राट हो गए हैं।' बता दें कि विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बिहार के डिप्टी सीएम हैं और तेजस्वी ने इशारों में दोनों पर निशाना साधा है।

बिहार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू हमेशा तेजस्वी यादव और उनके पूरे परिवार को घेरते रही है। लालू यादव चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। इसके अलावा, उन पर लैंड फॉर जॉब स्कैम समेत कई केस चल रहे हैं। तेजस्वी यादव पर भी आईआरसीटीसी मामले में भ्रष्टाचार का आरोप है। अब आरजेडी ने पलटकर बीजेपी और एनडीए पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी में हिम्मत है तो करें बिहार चुनाव का बहिष्कार', चिराग की सीधी चुनौती, बताया किस सीट से लड़ेंगे?

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत तेज

बिहार में अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव हो सकते हैं। विपक्षी दल वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। आरजेडी और कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग की है। विधानसभा चुनाव से पहले आरोपों का दौर भी जारी है और कभी सम्राट चौधरी तेजस्वी पर भड़क जाते हैं, तो कभी आरजेडी के नेता उन्हें उनके अतीत की याद दिलाते हैं। इन सबके बीच तेजप्रताप यादव और प्रशांत किशोर भी शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं। कुल मिलाकर बिहार की सियासी हलचल पर इस वक्त पूरे देश की नजर है।

यह भी पढ़ें: 'जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा, लुटेरे हो लुटेरे', विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+