'जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा, लुटेरे हो लुटेरे', विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी

Tejashwi Yadav vs Samrat Choudhary Assembly Clash: बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान बुधवार को एक बार फिर सियासत की गरमाहट ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। 'बाप' पर की गई टिप्पणी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही पलों में ऐसा रूप ले लिया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मामला इतना गंभीर हो गया कि सदन में मौजूद मार्शल्स को हस्तक्षेप करना पड़ा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का स्तर निजी कटाक्षों तक पहुंच गया। जहां सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को 'लुटेरे का बेटा' कह दिया, वहीं जवाब में तेजस्वी ने उन्हें 'बंदर की तरह कूदने वाला' कहकर सदन को सियासी अखाड़ा बना दिया।

Tejashwi Yadav vs Samrat Choudhary Assembly Clash

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उनके पिता लालू यादव को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसने सदन का माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया। सम्राट ने कहा, 'जिसका बाप अपराधी हो वो कौन होता है बोलने वाला, जो लुटेरा हो वह क्या बोलेगा।' तेजस्वी ने जवाब में सम्राट चौधरी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और मंत्री अशोक चौधरी से तीखी बहस हो गई। तेजस्वी ने अशोक चौधरी से कहा, 'बैठ जाइए... काहे बंदर के जैसे कूदने लगते हैं?'

किस बात पर भड़का मामला?

दरअसल, तेजस्वी यादव सदन में नीति आयोग की बैठक, इन्वेस्टर समिट, और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने नीतीश सरकार को 'नकलची' बताते हुए कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है और बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति 'क्रिमिनल डिसऑर्डर' हो चुकी है। पेपर लीक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार परीक्षाएं रद्द हो रही हैं। सम्राट चौधरी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई पेपर लीक नहीं हुआ। जैसे ही तेजस्वी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का मुद्दा उठाया, सम्राट चौधरी तमतमा उठे और लालू यादव पर टिप्पणी कर बैठे।

ये भी पढ़े Bihar SIR: बिहार वोटर रिवीजन में दो दिन बाकी, अब-तक 98% वोटर्स कवर, जानें कितनों के कटे नाम?

इससे पहले सीएम और तेजस्वी यादव के बीच हुई थी झड़प

बुधवार को भी तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई थी। सीएम नीतीश ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'अरे छोड़ो ना, जाकर चुनाव लड़ोगे। सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन हमने अपना काम किया है। इसी को लेकर हम चुनाव में जाएंगे और एक-एक बात जनता को बताएंगे। अरे जानते हो, तुम तो बहुत छोटे थे उस वक्त। पटना शहर में शाम होते ही कोई घर से बाहर नहीं निकलता था, कहीं जाने का रास्ता नहीं होता था।'

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'वो ईमानदार'— NDA में रहते हुए चिराग की PK के लिए हमदर्दी, क्या बदल रहा बिहार का सियासी गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+