Bihar: तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का पूर्णिया में भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत, 10 लोग घायल

Bihar Tejashwi Yadav News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में 'जन विश्वास यात्रा' निकाल पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का सोमवार रात को भयानक एक्सीडेंट हो गया। पूर्णिया में तेजस्वी के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के बेलौरी के पास हुआ, जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट गाड़ी की एक कार से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 6 जवान सहित 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 Tejashwi Yadav News

ऐसे हुआ हादसा?

हादसा पूर्णिया में बिलौरी पैनोरमा हाइट के पास हुआ, जहां तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा के काफिले की गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रही एक कार से जा भिड़ी।

Recommended Video

    Bihar: तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का पूर्णिया में भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत, 10 लोग घायल

    ड्राइवर की मौत, 10 लोग घायल

    हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर मोहम्मद हलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 पुलिसकर्मी घायल हुए, साथ ही दूसरी कार में सवार 4 लोग भी घायल हैं।

    5 लोगों की हालत गंभीर

    फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। सभी घायल में से 5 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक गाड़ी चालक मोहम्मद मधुबनी जिला के टीओपी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    पूर्णिया से कटिहार जा रहे थे तेजस्वी यादव

    मालूम हो कि तेजस्वी यादव सोमवार को पूर्णिया,अररिया, किशनगंज की जन विश्वास यात्रा पर आए थे। ऐसे में रात करीब 10:30 बजे पूर्णिया से कटिहार की तरफ जा रहे। तभी यह भयानक हादसा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+