तेज के 'प्रेमकांड' के बीच बेटे के पिता बने तेजस्वी, दादू ने लुटाया Tutu पर प्यार, कौन है घर की 'छोटी बहू'?

Tejashwi Yadav: तेज यादव के 'प्रेमकांड' से मचे बवाल के बीच ज्येष्ठ के बड़े मंगल को तेजस्वी यादव को बड़ी खुशखबरी मिली है। जी हां, वो आज दूसरी बार पिता बने हैं, उन्हें पुत्रधन की प्राप्ति हुई है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज के बारे में बताया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने आज सुबह एक्‍स पर लिखा, "गुड मॉर्निंग, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं, जय हनुमान।"

Tejashwi Yadav

' जूनियर टूटू को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद'

इसके बाद तेजस्वी की बहन रोहिणी ने भी एक्स पर जूनियर तेजस्वी की फोटो पोस्ट करके समस्त परिवार को बधाई दी है। उन्होंने बच्चे के साथ-साथ लालू यादव की भी फोटो शेयर की है जो कि वीडियो कॉल के जरिए अपने पोते का दीदार करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'गर्वित माता-पिता, दादा दादी को बधाई और गर्वित बहन कात्यायनी को बधाई। हमारी जूनियर टूटू को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।'

2023 में पहली बार बेटी के पिता बने थे Tejashwi Yadav

आपको बता दें कि तेजस्वी आज दूसरी बार पापा बने हैं, इससे पहले साल 2023 में वो पहली बार बेटी के पिता बने थे, जिसका नाम 'कात्‍यायनी' है, क्योंकि उसका जन्म चैत्र नवरात्रि पर हुआ था।

बचपन की दोस्त रेचल गोडिन्हो से की है शादी

मालूम हो कि तेजस्वी ने साल 2021 में अपनी बचपन की दोस्त रेचल गोडिन्हो से शादी करके सबको अचरज में डाल दिया था क्योंकि रिचा धर्म से ईसाई हैं , ऐसे में यादव खानदान की बहू बनना उनके लिए आसान नहीं था।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे तेजस्वी और रेचल (Tejashwi Yadav)

तेजस्वी और रेचल एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे और यही नहीं दोनों की फैमिली दिल्ली में एक ही कालोनी में रहा करते थे, वैसे रेचल का जन्म हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ था।

अखिलेश यादव ने लालू को शादी के लिए बनाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जो कि उनके रिश्तेदार भी हैं, ने उन्हें इस शादी के लिए मनाया था। तब जाकर लालू ने तेजस्वी की शादी को हरी झंडी दी। हालांकि शादी के बाद तेजस्वी की पत्नी का नाम 'राजश्री' कर दिया, हालांकि इसके पीछे यादव परिवार ने कहा कि 'उनका नाम लेने में कठिनाई होती थी इसलिए ये नाम रख दिया है।'

सोशल और राजनीतिक इवेंट से थोड़ा दूर रहती हैं राजश्री

फिलहाल तेजस्वी और राजश्री दोनों अपने पारिवारिक जिंदगी में काफी खुश हैं । उनका इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल @rajshriyadavofficial है, हालांकि वो सोशल और राजनीतिक इवेंट से थोड़ा दूर ही रहती हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+