तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की शिकायत, कई वीडियो किये शेयर

पटना। बिहार विधानसभा के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट किये हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को टैग करते हुए भी कई सारे वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की है। एक खबर का लिंक शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुनिए, कुशेश्वरस्थान के SDO सह JDU कार्यकर्ता एक पीडीएस डीलर को नीतीश कुमार के लिए वोट नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की धमकी दे रहे है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा में PDS डीलरों की बैठक कर जेडीयू के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

tejashwi yadav did tweet against nitish government for byelection

इसके अलावा एक युवक के साथ हो रही मारपीट के वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि रात के वीडियो में नीतीश कुमार का दोहरा चेहरा, चरित्र और चाल देखिए। बेचारे थके हारे बौखलाए मुख्यमंत्री उपचुनाव में धनबल, बाहुबल, छलबल, प्रशासनिक बल के दम पर सीट बचाने का प्रपंच रच रहे है।वैसे ये गांधीवादी बनने का ढोंग करते रहते है। बिहार की न्यायप्रिय जनता इनको कड़ा सबक सिखाएगी।

वहीं एक सड़क के निर्माण कार्य का वीडियो शेयर करते हुए राजद ने ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बिरौल प्रखंड के सपहा बुआरी जर्जर सड़क पर जदयू प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए आज शाम ईंटा गिरा रहा है क्योंकि मतदाताओं ने इसे यहाँ से यह कह कर खदेड़ दिया था कि 16 वर्षों से यहाँ जेडीयू विधायक तुम्हारे पिता ही रहे है। निक्कमी सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को अब पसीना आ रहा है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं आरजेडी चीफ लालू यादव की ओर से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, इस उपचुनाव में वे दोनों सीटें जीत रहे है, इसके बाद वे नीतीश कुमार की सरकार को गिरा देंगे। प्रदेश में सरकार गिराने का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। लालू लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में लालू यादव ने कहा कि, तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद बिहार की नीतीश सरकार को गिरा दिया जाएगा। प्रदेश में सरकार गिराने का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। चुनाव परिणाम आते ही सरकार में भगदड़ मचा दिया जाएगा। जब लालू से सरकार गिराने का फॉर्मूला पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बाते टीवी पर नहीं बताई जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+