Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tejashwi ने शादी से पहले लालू को Rachel के बारे में क्या बताया, बहू को राजश्री नाम खुद ससुर ने दिया

तेजस्वी राचेल गोढीनो के साथ शादी के पहले पिता लालू प्रसाद यादव से क्या बोले ? tejashwi Rachel Godinho wedding told lalu she is christian

नई दिल्ली, 11 अगस्त : तेजस्वी राचेल गोढीनो के साथ शादी के बारे में कहते हैं कि पिता लालू प्रसाद यादव को पहली बार बताते समय कहा, शादी करना चाहता हूं, लेकिन राचेल धार्मिक रूप से क्रिस्चियन हैं। पिता की प्रतिक्रिया के बारे में लालू के छोटे बेटे तेजस्वी ने कहा, लालू को धार्मिक आधार पर कोई आपत्ति नहीं थी। तेजस्वी ने एक चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा, लालू जी ने राचेल उर्फ राजश्री के साथ शादी के बारे में कहा, ठीक है कोई परेशानी नहीं है।

तेजस्वी से शादी के बाद राचेल राजश्री बनीं

तेजस्वी से शादी के बाद राचेल राजश्री बनीं

तेजस्वी यादव और राचेल गोडिन्हो (अब राजश्री यादव) ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की मेमोरी शेयर करते हुए एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, उन्होंने पिता लालू प्रसाद से पहली बार कहा था, 'उससे शादी करना चाहते हैं, लेकिन वह ईसाई है।'

डिप्टी CM तेजस्वी ने कहा- राजश्री आदर्श साथी

डिप्टी CM तेजस्वी ने कहा- राजश्री आदर्श साथी

बिहार के नए उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी राचेल गोडिन्हो उर्फ राजश्री यादव को "एक आदर्श साथी" करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने पिछले साल के अंत में राजश्री से शादी करने के उनके फैसले का पूरा समर्थन किया।

तेजस्वी को राजश्री के अंदर क्या दिखा

तेजस्वी को राजश्री के अंदर क्या दिखा

बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम बने तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद एनडीटीवी से बात की। तेजस्वी ने कहा कि राजश्री के साथ शादी में उन्होंने "साझेदारी और समझ" की कामना की।

तेजस्वी और राचेल की शादी पर लालू का रिएक्शन

तेजस्वी और राचेल की शादी पर लालू का रिएक्शन

बकौल तेजस्वी यादव, जब उन्हें एहसास हुआ कि राजश्री के अंदर साझेदारी और समझ दोनों है, तब उन्होंने अपने पिता लालू यादव से कहा, "मैं इस लड़की को डेट कर रहा हूं और मैं उससे शादी करना पसंद करूंगा। लेकिन वह एक ईसाई है।" पिता लालू की प्रतिक्रिया के बारे में तेजस्वी ने बताया "मेरे पिताजी ने कहा, 'इट्स ओके। नो प्रॉब्लम।'

पिता के तौर पर लालू और परिवार के बारे में तेजस्वी

पिता के तौर पर लालू और परिवार के बारे में तेजस्वी

तेजस्वी ने बहनों की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि बहनों को उन दूल्हों को अस्वीकार करने की स्वतंत्रता भी दी गई जिनसे उनका परिचय कराया गया था। उन्होंने कहा कि परिवार में शादी को लेकर "किसी ने किसी को मजबूर नहीं किया।" उन्होंने कहा, "मेरे पिता, हमारे परिवार, बिहार के बारे में एक धारणा रही है। लेकिन चीजें वैसी नहीं हैं।" बकौल तेजस्वी, "मेरे पिताजी ने हमेशा मेरी बहनों को आजादी दी है। वह उन्हें सबसे आगे रखेंगे।" दिलचस्प है कि तेजस्वी लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में आठवें नंबर पर आते हैं। उनकी सात बहनें और एक भाई- तेज प्रताप यादव हैं।

राचेल से राजश्री लालू ने बनाया, दबाव नहीं

राचेल से राजश्री लालू ने बनाया, दबाव नहीं

यह पूछे जाने पर कि शादी जैसे फैसले में धर्म या जाति पर विचार नहीं करने के फैसले तक तेजस्वी कैसे पहुंचे ? उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में चाहता था कि दोनों पक्षों की सहमति से शादी हो। हम कभी नहीं चाहते थे कि कोई दुखी हो।" उन्होंने कहा कि बिना किसी रोक-टोक के शादी हो गई। इससे वे, माता-पिता और उनका पूरा परिवार खुश हैं।" राचेल से राजश्री नाम बदलने पर, तेजस्वी ने कह चुके हैं कि यह खुद राचेल का निर्णय था क्योंकि "बिहार के लोगों को उच्चारण करना आसान होगा।" पिछले दिसंबर में तेजस्वी ने बताया, मेरे पिता ने राजश्री नाम का सुझाव दिया था।

शादी से मामा को ऐतराज, लेकिन...

शादी से मामा को ऐतराज, लेकिन...

तेजस्वी ने शादी को लेकर अपने मामा साधु यादव (मां राबड़ी देवी के भाई) की आपत्ति पर भी जवाब दिया। साधु यादव ने "यादवों के बाहर" उनकी शादी पर आपत्ति जताई थी। तेजस्वी ने कहा "युवा लोग इस तरह के मतभेदों को आगे बढ़ाने में विश्वास नहीं करते हैं।" उन्होंने कहा "मैं अपने मामा-जी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं इसे व्यक्तिगत नहीं बनाना चाहता।"

Tejashwi Rachel की शादी पर भाजपा

Tejashwi Rachel की शादी पर भाजपा

Tejashwi Rachel की शादी पर भाजपा नेताओं ने कई बार तंज कसे हैं। राजद की जातिगत जनगणना की मांग पर ताना मारते हुए भाजपा के सम्राट चौधरी ने भी कहा था, "यूपी और बिहार दोनों के युवराजों ने जाति बंधन तोड़ दिया है। इसलिए, उनकी पार्टियों को जाति जनगणना के बारे में चिंता करना बंद कर देना चाहिए।" सम्राट नीतीश कुमार की जदयू-भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। दिलचस्प है कि समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी डिंपल से शादी की है। सामाजिक रूप से इसे भी यादव समुदाय से बाहर शादी के रूप में देखा जाता है।

हरियाणवी हैं राचेल उर्फ राजश्री

बता दें कि राचेल उर्फ ​​राजश्री यादव हरियाणा से हैं। सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाली राजश्री को तेजस्वी के शपथ ग्रहण के दौरान पहली कतार में देखा गया। राबड़ी और तेजप्रताप भी वहां मौजूद थे। मीडिया के सवाल पर राजश्री ने कहा था, "मैं सभी को धन्यवाद देती हूं।" पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था, "यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। सभी खुश हैं।" भाई तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम काम करने के लिए सत्ता में आए हैं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+