वृंदावन यात्रा के बाद पटना लौटे तेज प्रताप, पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में नहीं हुए शामिल

पटना। वृंदावन और दिल्ली की यात्रा के बाद मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप पटना पहुंचे। लेकिन पटना में पार्टी की तरफ से चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे। राजद के प्रशिक्षण शिविर के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर लगे तोरण द्वार में तेजप्रताप और मीसा भारती की भी फोटो है। लालू यादव के परिवार से केवल तेजस्वी यादव ही प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज यानी कि बुधवार को राजद के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब से कुछ देर में राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। लालू यादव राजद के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि शिविर के दूसरे दिन भी लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप शामिल नहीं होंगे।

tej pratap yadav return patna form vrindavan and not participate on party programme

वहीं तेजप्रताप यादव तेजस्वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी के रणनीतिकार संजय यादव से नाराज चल रहे हैं। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को हिटलर बताया था। वहीं संजय यादव पर आरोप लगाया था कि वे तेजस्वी से मिलने नहीं देते हैं। वहीं जब पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में मीडिया प्रबंधन समिति के चेयरमैन और पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से पूछा गया कि तेज प्रताप यादव को प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए आमंत्रण दिया गया था तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, राज्यसभा सांसद मनोज झा, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, वृषिण पटेल और भोला यादव समेत तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। लेकिन तेजप्रताप यादव मंच पर नहीं मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण बिहार के सभी राजद जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि, आज नफरत की राजनीति के तहत भाई को भाई से लड़ाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+