Video: बिना शादी पिता बन गए तेज प्रताप यादव? अनुष्का यादव के घर बेटी का जन्म, लालू के बेटे ने अब बताई सच्चाई?
Tej Pratap Yadav Beti Truth: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर रविवार (08 फरवरी) को सोशल मीडिया से शुरू हुई एक चर्चा ने देखते ही देखते बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया। सवाल सिर्फ इतना नहीं था कि अनुष्का यादव मां बनी हैं, बल्कि सबसे बड़ा सवाल यह उठने लगा कि क्या तेज प्रताप यादव बिना शादी के उस बच्ची के पिता हैं?
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह चर्चा चली कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है, वैसे ही बिहार के कई छोटे डिजिटल प्लेटफॉर्म और लोकल चैनलों पर तेज प्रताप यादव के पिता बनने की खबरें चलने लगीं। करीब एक घंटे के भीतर यह मामला इतना बढ़ गया कि तेज प्रताप यादव को आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलानी पड़ी। आइए पूरे मामले के तह तक जाते हैं, सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं पूरे मामले को।

🔷 तेजप्रताप यादव बने पिता? सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद
दरअसल अनुष्का यादव वही नाम है, जो पिछले साल 2025 में तेज प्रताप यादव के साथ वायरल तस्वीरों के बाद सुर्खियों में आई थीं। उस वक्त खुद तेज प्रताप ने कभी रिश्ते को स्वीकार किया था तो कभी सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट में अनुष्का यादव को तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड बताया गया था। अब अनुष्का यादव के मां बनने की खबर ने पुराने विवाद को फिर से जिंदा कर दिया।
8 फरवरी की सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट आने लगे कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है और बच्ची का संबंध तेज प्रताप यादव से जोड़ा जाने लगा। इस चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।
🔷 तेज प्रताप ने आनन-फानन में बनाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
बढ़ते दबाव के बीच तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई रिश्ता नहीं है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और कुछ लोग जानबूझकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ "जयचंदों" के इशारे पर किया जा रहा है, जिनका मकसद उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाना है।
🔷 बेटी होने की अफवाह पर क्या बोले तेज प्रताप?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब न्यूज एजेंसी PTI ने उनसे सीधे सवाल किया कि क्या उन्हें बेटी हुई है, तो तेज प्रताप यादव ने दो टूक कहा कि हम इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे कुछ लोग हैं, जो अब सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि कौन किससे जुड़ा है, यह सब बताया जाएगा।
🔷 पांच "जयचंदों" के नाम गिनाए
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने पहली बार उन पांच लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए, जिन्हें वह अपने खिलाफ साजिश रचने वाला बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से उन्हें बदनाम किया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी और परिवार से अलग होकर जब उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी, तभी से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
अनुष्का यादव के साथ वायरल तस्वीरों को लेकर तेज प्रताप यादव ने फिर से सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने के दौरान वायरल हुई थी। हालांकि इससे पहले वह एक इंटरव्यू में यह भी स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया था और फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी।
यही विरोधाभास इस पूरे विवाद को और पेचीदा बना देता है।
🔷 तेज प्रताप बोले- मैं अब कोर्ट जाऊंगा
तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक संगठित गिरोह उनके खिलाफ काम कर रहा है और यहां तक कहा कि कुछ लोग उनकी हत्या तक की साजिश रच रहे हैं।
🔷 पार्टी से निष्कासन की पुरानी कहानी
गौरतलब है कि पिछले साल अनुष्का यादव के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उस वक्त तेजस्वी यादव ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि वह इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
🔷 अब भी वही सवाल बरकरार
तेज प्रताप यादव भले ही अनुष्का यादव और उसकी बेटी से किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार कर रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उठे सवाल अभी थमे नहीं हैं। यह मामला अब सिर्फ निजी नहीं, बल्कि सियासी और कानूनी मोड़ भी ले सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद में कौन-सी सच्चाई सामने आती है और तेज प्रताप यादव अपने खिलाफ लगे आरोपों से कैसे निपटते हैं।












Click it and Unblock the Notifications