तेजप्रताप-अनुष्का का प्यार बना राजनीति का वार! किसके इशारे पर पशुपति पारस ने आकाश यादव को पार्टी से निकाला
Tej Pratap Yadav Row: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जिसके बाद उनके पिता ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी दोनों से निष्कासित कर दिया। यह मामला अब महज पारिवारिक नहीं रहा, बल्कि इसका सियासी असर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को भी सियासी झटका लगा है। उन्हें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस फैसले ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। लेकिन अब सवाल उठता है कि, क्या वजह है कि, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आकाश यादव पर कार्रवाई की है, इस कार्रवाई के पीछे किसका हाथ है?

इस वजह से पार्टी से किया निष्कासित
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रेस रिलीज में बताया कि, श्री आकाश गौरव (यादव) जी, वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी के निर्देशानुसार आपको पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) के पद से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
किसके दबाव में हुई कार्रवाई
दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम के बीच अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव के समर्थन में बयान दिया और लालू परिवार द्वारा की गई कार्रवाई को अनुचित ठहराया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। आकाश यादव लगातार मीडिया में सक्रिय रहे और अलग-अलग चैनलों को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने लालू परिवार और खासतौर पर तेजस्वी यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश यादव के इन बयानों का सीधा असर तेजस्वी यादव की सार्वजनिक छवि पर पड़ रहा था खासकर ऐसे समय में जब बिहार में चुनावी माहौल गर्म है।राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) द्वारा आकाश यादव को निष्कासित करने के पीछे RJD का परोक्ष दबाव काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav: 'अनुष्का ने ही तुड़वाई तेज-ऐश्वर्या की शादी, किया जादू-टोना', लालू के करीबी का बड़ा खुलासा
पशुपति पारस की क्या है रणनीति?
चिराग पासवान के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने एनडीए (NDA) गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। अब पार्टी की नजर महागठबंधन पर है, और RLJP ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई है। हालांकि, अभी तक तेजस्वी यादव ने RLJP को महागठबंधन में शामिल करने को लेकर कोई औपचारिक स्वीकृति नहीं दी है। पटना के स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पशुपति पारस इन दिनों लगातार तेजस्वी यादव को साधने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
उनकी रणनीति साफ़ है किसी भी तरह RLJP को महागठबंधन में जगह दिलवाना।
इसी संदर्भ में, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का निष्कासन भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चूंकि आकाश यादव ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे, इसलिए उन्हें पार्टी से निकालकर RLJP ने एक तरह से 'Damage Control' किया है।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav और Anushka के अफेयर पर आया भाई का बड़ा बयान, जानें Akash Yadav ने कैसे तेजस्वी को घेरा?












Click it and Unblock the Notifications