'अब बातचीत नहीं होती, मैंने उनको ब्लॉक कर दिया, तेजप्रताप ने क्यों किया अखिलेश यादव का नंबर ब्लॉक?

Tej Pratap Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव लगातार सियासी और पारिवारिक मोर्चे पर अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। पार्टी से बाहर निकाले जाने और परिवार से दूरी बनने के बाद अब उनके करीबी माने जाने वाले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उनसे कन्नी काट ली है।

तेजप्रताप ने दावा किया कि पटना दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव को उन्होंने कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज़ होकर तेजप्रताप ने अखिलेश यादव का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। यह घटनाक्रम उनके राजनीतिक भविष्य पर नए सवाल खड़े कर रहा है।

Tej Pratap Yadav News

'फोन तक नहीं उठाया, मजबूरन नंबर ब्लॉक कर दिया'

तेजप्रताप यादव का एक ऑडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। ऑडियो में तेजप्रताप कहते हैं, 'आपने सपा का बात किया है ना, अखिलेश जी से मेरी बहुत अच्छी बनती थी। जब वह अधिकार यात्रा के लिए पटना आए तो मेरा एक फोन तक नहीं उठाए। मैंने मैसेज भिजवाया, कॉल किया, यहां तक कि अपने आदमी को ताज होटल भेजा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पहले उनसे लगातार बात होती थी, मगर उस दिन के बाद बिल्कुल बंद हो गई। अब मैंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है।'

अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं तेजप्रताप

राजद से बाहर निकाले जाने और परिवार से बढ़ती दूरी के बीच तेज प्रताप यादव ने अब अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने के लिए नई राह पकड़ ली है। उन्होंने हाल ही में अपनी पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' (JJD) की घोषणा की है। तेज प्रताप का कहना है कि अब वे किसी के भरोसे नहीं, बल्कि अपने दम पर राजनीति करेंगे। यही कारण है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे खुद JJD के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे। इतना ही नहीं, उनकी पार्टी पूरे बिहार की सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा ने Tejashwi Yadav का किया बड़ा नुकसान? डैमेज कंट्रोल के लिए शुरू की नई यात्रा

अनुष्का फोटो विवाद: लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से बाहर किया

कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन रविवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में तेज प्रताप ने खुद इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए कहा कि फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी और प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। इसी मामले ने बड़ा विवाद खड़ा किया और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बर्दाश्त से बाहर है। तेज प्रताप ने अब साफ किया है कि प्यार की एक कीमत होती है और उन्होंने वह कीमत चुकाई है, लेकिन आगे उनका पूरा फोकस बिहार के विकास पर रहेगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: भाई-बहन ही डुबाएंगे Tejashwi Yadav की लुटिया!, तेज प्रताप और रोहिणी ही बिगाड़ेंगे RJD का खेल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+