द्वार छेकाई में ऐश्वर्या की बहनों ने मांगे 1 करोड़,जानें फिर कैसे तेज प्रताप ने सस्ते में निपटाया

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंज्ञी तेज प्रताप यादव की शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ धूमधाम से संपन्न हो गई। जयमाल शनिवार को पटना के वेटेनरी कॉलेज कैंपस में हुई तो शादी की बाकी रस्में चंद्रिका राय के घर पर संपन्न हुई। शादी के लिए अपने ससुराल पहुंचे तेज प्रताप का रास्ता उनकी सालियों ने रोक लिया। दुल्हन की बहनों ने द्वार छेकाई की और द्वार छेकाई में 1 करोड़ रुपए नेक मांग लिए।

ऐश्वर्या की बहनों ने मांगे 1 करोड़ रुपए

ऐश्वर्या की बहनों ने मांगे 1 करोड़ रुपए

शादी की सारी रस्मों के लिए जयमाल के बाद जब तेज प्रताप यादव अपने ससुराल पहुंचे तो ऐश्वर्या की बहनों ने उनका द्वार छेक लिया। दुल्हन ऐश्वर्या की बहनों ने तेजप्रताप से द्वार से हटने के बदले 1 करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद काफी देर तक वर-वधु पक्ष में प्यार भरी नोंक-झोंक होती रही।

 50 हजार में बनी बात

50 हजार में बनी बात

ऐश्वर्या की बहनों ने अपने जीजाजी का द्वार छेक लिया और नेक की रकम 10 लाख से शुरू की। बाद में रकम 1 करोड़ तक पहुंच गई। जबकि तेजप्रताप बार-बार 11 रुपए में बात मनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि न सालियां कामयाब हुई न तेजप्रताप। आखिरकार नेग की राशि 50 हजार रुपए में फाइनल हुई तब जाकर सालियों ने उनका रास्ता छोड़ा।

 लालू ने बहू-बेटे को दिया हर हर महादेव का आशीर्वाद

लालू ने बहू-बेटे को दिया हर हर महादेव का आशीर्वाद

शादी की रस्में खत्म कर तेज प्रताप रविवार को ऐश्वर्या की विदाई करवाकर अपने घर ले आए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंडप में समधी मिलन की भी रस्में निभाई और शादी खत्म होने के बाद बेटे-बहू को हर-हर महादेव कहकर आशीर्वाद दिया। वहीं ऐश्वर्या की विदाई पालकी में हुई। भावुक माहौल में ऐश्वर्या पालकी में बैठी और तेज प्रताप आगे-आगे काले रंग के घोड़े पर सवार थे। शहनाई की धुनों के बीच तेज प्रताप अपनी दुल्हन को लेकर दस सर्कुलर रोड रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+