कौन है ये कांग्रेस MP, जिसने बिहार में राहुल गांधी के प्रयासों को किया मटियामेट? गांव वालों को बनाया खच्चर!
Tarik Anwar flood Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राहुल गांधी अपनी भारत न्याय यात्रा और चुनावी रणनीति के जरिए कांग्रेस को मज़बूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं के कदम पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ताज़ा मामला कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का है, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे सांसद को ग्रामीणों के कंधे पर बैठकर रास्ता पार करते देखा गया। अब यह वीडियो विपक्षी दलों के लिए कांग्रेस पर निशाना साधने का नया हथियार बन गया है।

बाढ़ग्रस्त इलाके में सांसद की कंधे वाली सवारी
कटिहार के धुरियाही ग्राम पंचायत में बाढ़ का कहर काफी बढ़ गया था। इस दौरान सांसद तारिक अनवर दो दिवसीय दौरे पर अपने क्षेत्र में थे। ट्रैक्टर में बैठकर सुदूर इलाकों का जायजा लेने के बाद, जब जमीन पर चलने का मामला आया, तो उन्होंने ग्रामीण के कंधे पर बैठकर ही कीचड़ और पानी भरे रास्ते को पार किया। उनके साथ दो अन्य ग्रामीण थे जो सांसद का संतुलन बनाये रख रहे थे।
Video Social मीडिया पर तेजी से वायरल
सांसद की यह कंधे वाली सवारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांसद ग्रामीण के कंधे पर बैठे हैं और दो अन्य उनके हाथ पकड़े हुए हैं ताकि संतुलन बना रहे। लोग इसे हास्यास्पद और आलोचनात्मक दोनों नजरिए से देख रहे हैं।
कांग्रेस का बचाव और विपक्ष की चुटकी
कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि सांसद की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए ग्रामीणों ने ही उन्हें कंधे पर बैठाकर रास्ता पार करवाया। कांग्रेस इसे जनता सेवा का अलग अंदाज बता रही है। वहीं, विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब तंज कस रहे हैं। कई लोग इसे कांग्रेस की जनता के ऊपर निर्भर नेता शैली कहकर वायरल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे की रस्साकशी में NDA और महागठबंधन, क्या PK और तेज प्रताप बिगाड़ेंगे खेल?
लोगों ने सांसद पर साधा निशाना
एक यूजर ने लिखा कि, दो कदम पानी में चल ही लेते तो क्या होता? धोबी वैसे भी बेचारा आपका कपड़ा धो देता ! चेहरे पे मुस्कुराहट है एमपी साहब के और वह बेचारा इंसान जिनके पीठ पर मोहदय सवार है उनकी हालत देखो!
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'यह सांसद है या जानवर।इसको अपनी जूता उतारनी न पड़े और पैर में पानी न लगे इसलिए गरीब आदमी की सवारी करने वो भी सार्वजनिक रूप से,जरा भी शर्म नहीं आई?आखिर इसके निरीक्षण से जनता को क्या मिला?वास्तव में भ्रष्टाचारी और चमचाधारी कांग्रेस की यही संस्कृति है।इसके लिए दोषी खुद बिहारी हैं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'यह सासंद अपने से चलकर बाढ़ नहीं देख रहे है। वह लोगों की मदद क्या करेंगे?
यह सासंद का इस प्रकार का व्यहवार शर्मनाक है।'
ये भी पढ़ें Patna Metro Video: पटना में पहली बार दौड़ी मेट्रो, लोगों में भारी उत्साह












Click it and Unblock the Notifications