Patna Metro Video: पटना में पहली बार दौड़ी मेट्रो, लोगों में भारी उत्साह
Patna Metro Video: बिहार की राजधानी पटना के लिए ऐतिहासिक दिन आने वाला है। बुधवार (3 सितंबर) को पटना मेट्रो का पहला ट्रायल डीपो में बने 800 मीटर लंबे ट्रैक पर सफलतापूर्वक किया गया। इस ट्रायल के दौरान मेट्रो की तकनीकी और सुरक्षा प्रणालियों की पूरी जांच की गई। विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, पावर सप्लाई और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया।
अब ISBT से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा, जो लगभग एक हफ्ते तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन संभव है।

मेट्रो की बोगियों में मधुबनी पेंटिंग की खासियत
पटना मेट्रो की तीनों बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है। पूरी बोगियां नारंगी रंग में तैयार की गई हैं और गेट, बॉडी, खिड़की समेत हर जगह स्टिकर लगाए गए हैं। बोगियों के अंदर और बाहर बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा खंडहर की तस्वीरें लगी हैं। छत पर भी मधुबनी पेंटिंग की स्टिकर चिपकाई गई है, जिससे मेट्रो को पूरी तरह सांस्कृतिक पहचान मिली है।
कितना रहेगा किराया?
पटना मेट्रो में किराया 5 से 6 कैटेगरी में तय किया जाएगा। अनुमान है कि किराया 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक हो सकता है। कम दूरी वाले यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जबकि लंबी दूरी वाले यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा। फेयर फिक्सेशन कमेटी का गठन मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में किया गया है और जल्द ही अंतिम फैसला घोषित होगा।
ये भी पढ़ें Delhi Metro में सफर करना हुआ मंहगा, आज से किराए में 1 से 5 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी, देखिए नई किराया लिस्ट
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पटना मेट्रो शुरू होने से राजधानी में ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पहले कॉरिडोर दानापुर से पटना जंक्शन तक 17 किमी लंबा होगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से बैरिया बस स्टैंड तक 14 किमी का है। धीरे-धीरे सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होगी। शहरवासियों को इससे समय की बचत और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications