Bihar: कुशेश्वरस्थान और तारापुर में कांटे की लड़ाई, चिराग की पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा

पटना। बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही सीटों पर बेहद ही कम अंतर से जदयू और राजद के उम्मीदवार आगे-पीछे हो रहे हैं। एक तरफ जहां कुशेश्वरस्थान में हजारी परिवार का दबदबा बना हुआ नजर आ रहा है। 10वें राउंड की गिनती तक जदयू के प्रत्याशी अमन हजारी 9010 मतों से आगे चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ तारापुर में जदयू पिछड़ती हुई नजर आ रही है। यहां छठवें राउंड की गिनती तक राजद के प्रत्याशी गणेश भारती 2551 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ी कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कुछ खास नजर नहीं आ रही है। कुशेश्वरस्थान में तो चिराग पासवान को लोजपा ( रामविलास ) से भी पीछे हो गई है।

Tarapur and kusheshwarsthan byelection result rjd and jdu

Recommended Video

    By Elections: तीन Lok Sabha और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के परिणाम यहां देखें | वनइंडिया हिंदी

    वहीं मतगणना से पहले ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी ने बेरौल एसडीओ के संजीव कुमार पर वहां के डीलर सरोज मुखिया को सरकारी फोन से फोन कर धमकाने का आरोप लगाया है। दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव ने सरकार पर चुनाव जीतने के लिए छल-कपट का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने सभी मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है।

    इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि हम शानदार अंतर से जीतेंगे। अगर प्रशासन या अन्य लोग कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां दरभंगा में हूं। मैं जनादेश को किसी के द्वारा चोरी नहीं होने दूंगा। हमारी टीमें यहां हैं और सब कुछ देख रही हैं।

    तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार बेईमानी की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके है।इस Audio में जो पक्षपाती अधिकारी संजीव कुमार कापर,अनुमंडल पदाधिकारी,बिरौल,JDU के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है उसे ही इन्होंने मतगणना कार्य का "निर्वाची पदाधिकारी" बनाया है। लुटेरों कुछ शर्म बची है कि नहीं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+