तेजस्वी के कोविड केयर सेंटर पर सुशील मोदी का तंज, कहा-बेड लगा देने से नहीं बन जाता अस्पताल

पटना, मई 19: बिहार में कोरोना महामारी के चलते हालात बेहद ही खराब हैं। लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। तेजस्वी यादव के इस कदम पर बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने निशाना साधा है। सुशील मोदी ने लिखा कि, बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav ने Patna में अपने सरकारी आवास को COVID Care Centre में बदल दिया । वनइंडिया हिंदी
     Sushil Modis taunt on Tejaswis Covid Care Center, saying - Bed does not become a hospital

    बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएँ क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता। बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है।

    तेजस्वी यादव पर कब्जे के गंभीर आऱोप लगाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि, कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया? तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता।

    दरअसल बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "अपने 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम जरुरी मेडिकल दवाओं, आवश्यक उपकरणों तथा खाने-पीने की निशुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय लिया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे विस्तारित किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+