'नीतीश कुमार ने जो बरात लगाई है, उसमें सब दूल्हा हैं, बराती कोई नहीं', विपक्षी दलों की बैठक पर बोले सुशील मोदी

Patna Opposition Party Meeting: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होगी। सियासी दलों की बैठक के लिए तैयारी जोर से चल रही है। बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत कई नेता पटना पहुंचे हैं।

पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बरात लगाई है, उसमें सब दूल्हा है, बराती कोई नहीं है। हर कोई दूसरों से अपनी शर्तें मनवाने में लगा है।

पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर क्या बोले सुशील मोदी
Photo Credit:

उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का हौसला सातवें आसमान पर है। वह क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी पालकी ढोने वाली के तौर पर देखने लगी है। लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां वे कांग्रेस के लिए ऐसा करने को तैयार नहीं हैं। वे कांग्रेस को अपने राज्यों में प्रवेश करने देने के लिए तैयार नहीं हैं। यह पहली बार नहीं है कि वे बैठक कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि दिल मिले न मिले लेकिन हाथ जरूर मिलाएंगे। क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ समझौता करेगी? अरविंद केजरीवाल भले ही नीतीश कुमार से मिलने पटना गए हैं, लेकिन क्या वे दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के लिए सीट छोड़ेंगे? इसके साथ ही उन्होंने इस बैठक को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बैठकें कई बार हुई हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।

Recommended Video

    'नीतीश कुमार ने जो बरात लगाई है, उसमें सब दूल्हा हैं, बराती कोई नहीं'-सुशील मोदी

    यह भी पढ़ें- 'लालू जी आज भी बीजेपी से अच्छे से लड़ सकते हैं': विपक्ष की बैठक से पहले और क्या बोलीं ममता? देखिए Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+