NDA की तरफ से सुशील मोदी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे एनडीए ती चरफ से राज्यसभा उपचुनाव के नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन का पर्चा भरने के बाद सुशील मोदी ने एनडीए के सभी घटक दलों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं महागठबंधन की तरफ से प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। दरअसल, महागठबंधन ने लोजपा के संस्थापक और चिराग पासवान के पिता दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी रीन पासवान को प्रत्याशी बनाने का ऑफर दिया था, जिसे चिराग पासवान ने ठुकरा दिया।

Recommended Video

      Sushil Modi ने राज्यसभा के लिए भरा Nomination, Nitish Kumar बोले- हमारा पूरा सपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
      sushil modi file nomination for rajaysabha by election as nda candidate

      आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई है, जिसके लिए भाजपा ने सुशील मोदी को चुना है। गौरतलब है कि सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में आए और पटना सेंट्रल विधानसभा सीट से चुने गए थे। साल 1995 और 2000 में भी वे विधानसभा पहुंचे। बिहार राजनीति का अहम चेहरा रहे सुशील मोदी साल

      1996 से 2004 के बीच वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पटना हाई कोर्ट में उन्होंने लालू प्रसाद के खिलाफ जनहित याचिका डाली जिसका खुलासा चर्चित चारा घोटाले के रूप में हुआ था। 2004 में सुशील मोदी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और भागलपुर से विजयी रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+