Bihar News: स्कूलों की छुट्टियों के जारी कैलेंडर पर बोले सुशील मोदी, इसी अलगाव ने देश को बांटा था

Bihar News: बिहार में स्कूलों की छुट्टियों पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी हिंदी और उर्दू स्कूलों की छुट्टियों के अलग-अलगर कैलेंडर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जमकर निशाना साधा है, वहीं राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी पलटवार किया है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज़ादी के 75 सालों बाद यह पहला मौक़ा है, अपने आपको धर्मनिरपेक्ष कहने वाली बिहार सरकार ने हिंदी स्कूलों के लिए अलग छुट्टी का कैलेंडर, उर्दू स्कूलों के लिए अलग छुट्टी का कैलेंडर जारी किया है। आज तक तो इसकी ज़रूरत नहीं पड़ी थी, तो अब क्यों इसकी आवश्यकता पड़ गई।

Sushil Modi Asked Question From CM Nitish Kumar On Bihar School Holidays Calendar News Hindi

सुशील मोदी ने कहा कि क्या हिंदी स्कूलों में मुस्लिम छात्र नहीं पढ़ते हैं, या फिर उर्दू स्कूलों में क्या हिंदू छात्र नहीं पढ़ते हैं। सीएम नीतीश कुमार से मेरा यह सवाल है कि होली की चार दिनों की छुट्टी घटाकर दो दिन क्यों कर दिया गया। दुर्गा पूजा की छह दिनों की छुट्टी को घटाकर 3 दिन कर दिया गया।

Recommended Video

    Bihar News: स्कूलों की छुट्टियों के जारी कैलेंडर पर बोले सुशील मोदी, इसी अलगाव ने देश को बांटा था

    दिवाली और छठ की 9 दिनों की छुट्टी को घटाकर उसे पांच दिन कर दिया गया। तीज की छुट्टी ख़त्म कर दी गई।अनंत चतुर्दशी, जीतिया, रक्षा बंधन, गांधी जयंती इन तमाम छुट्टियों को ख़त्म कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ़ उर्दू स्कूलों के अंदर ईद की एक दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 3 दिन, बकरीद के दो दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 3 दिन और मुहर्रम की एक दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 3 दिन कर दिया गया।

    सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या उर्दू स्कूलों का कैलंडर अलग होगा, उर्दू स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंग बाकि स्कूल रविवार को बंद होंगे। क्या सभी स्कूल रविवार को बंद नहीं रह सकते, यह जो अलगाव है, इसी अलगाव ने देश के अंदर विभाजन का बीजारोपण किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+