13 साल की उम्र में भाई बना 56 कंपनियों का CEO, 16 साल की बहन ने जीता मिस टीन इंडिया का खिताब
बिहार के मुजफ़्फ़रपुर जिले के गन्नीपुर में यह परिवार रहता है, छोटे से गांव से होने के बावजूद इनके बच्चे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अपको बता दें कि जाह्नवी ने हाल ही में मिस टीन इंडिया 2022 का खिताब जीता है।
मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त 2022। बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, यहां के लाल प्रदेश का नाम देश लेकर विदेशों तक में रोशन कर रहे हैं। आज हम आपको प्रतिभा के धनी एक परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बच्चे देश और विदेश में अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ये भाई बहन सूर्यांश और जाह्नवी है, पिता संतोष कुमार और मां अर्चना के साथ-साथ परिजन और ग्रामीण भी इन दोनों बच्चों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सूर्यांश और जाह्नवी के मामता पिता ने कहा कि बच्चों की कामयाबी से काफी खुश हैं। समाज के लोग भी हमारे बच्चों पर फख्र महसूस कर रहे हैं।

16 साल की उम्र में जाह्नवी ने जीता खिताब
बिहार के मुजफ़्फ़रपुर जिले के गन्नीपुर में यह परिवार रहता है, छोटे से गांव से होने के बावजूद इनके बच्चे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अपको बता दें कि जाह्नवी ने हाल ही में मिस टीन इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वह जेंडर इक्वलिटी और अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मलेन के द्वारा बनी डॉक्यूमेंट्री में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। महज़ 16 साल की उम्र में जाह्नवी के सिर मिस टीन इंडिया 2022 का ताज सजा है।

बिहार की बेटी ने जीता मिस टीन इंडिया का खिताब
एली क्लब मिस टीन इंडिया 2022 पिपुल चॉइस का आयोजन किया था। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलिवुड अभिनेताओं नें भी शिरकत किया था। इस अवार्ड नाइट में तुषार कपूर, संजय कपूर और अयूब खान ने जाह्नवी को मिस टीन इंडिया 2022 का ताज पहनाया था। खिताब जीतने के बाद जाह्नवी ने मुजफ़्फ़रपुर लौटने पर सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

मां और पिता की भी हो रही तारीफ़
जाह्नवी ने कहा कि आप लोगों की वोट से ही उसे यह मुकाम हासिल हुआ है। उसकी जीत का जश्न परिजन समेत पूरे गांव के लोग मना रहे हैं और उनकी माता पिता की भी खूब सराहना हो रही है। वहीं जाह्नवी की मां अर्चना कुमारी और पित संतोष कुमार ने कहा कि उनके बच्चों ने इतनी कम उम्र में काफी नाम रोशन किया है। हमें अपने बच्चों पर गर्व है। वहीं उनके परिजनों का कहना है कि यब बहुत ही गर्व की बात है कि बिहार की बेटी को मिस टीन इंडिया के खिताब से नवाज़ा गया है।

56 कंपनी का CEO है छोटा भाई सूर्यांश
जाह्नवी की कामयाबी से सभी लोग खुश हैं, वहीं जाह्नवी के छोटा भाई सूर्यांश पहले ही अपने परिवार को गौरवांवित कर चुका है। सूर्यांश ने महज़ 13 साल की उम्र में 56 कंपनी के सीईओ का खिताब अपने नाम कर रखा है। सूर्यांश भी अपनी हुनर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दसवीं के छात्र सूर्यांश रोजाना 18 घंटे काम करते हैं, ताकि वह देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप बनाने के सपने को साकर कर सकें। सूर्यांश कॉन्टेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अंदर 56 स्टार्टअप हैं। अमेरिकन लीडिंग मीडिया कंपनी टेक क्रंच की डाटाबेस एजेंसी 'क्रंचबेस' की रैंकिंग के मुताबिक सूर्यांश की रैंक सिर्फ 14 है। वहीं इस लिस्ट में एलन मस्क, मार्क जुगरबर्ग, बिल गेट्स, मुकेश अंबानी की रैंकिंग काफी नीचे है।
ये भी पढ़ें: क्या बिहार में पहले से रेड का प्लान था ?, BJP पर विपक्षी दलों ने साधा निशाना, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications