सुपौलः पिकअप वैन पलटने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के धरम पट्टी एनएच 57 पर पिकअप वैन पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में पांच सवार व्यक्ति में से तीन घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में सवार पांच लोग फारबिसगंज की तरफ से सरायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपट्टी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और तीन लोगों की मौत हो गई।

supaul road accident three people died and two injured

हादसे की जानकारी देते हुए राघोपुर थाना प्रभारी श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि बंगाल के मजदूर जो चदरा कोठी का काम करने आरहे थे रास्ते में पिकअप वैन के अनियंत्रित होने के कारण पलट गई है। मृतक जूलूम की उम्र लगभग 51 वर्ष है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय रिवशन शेख के रूप में हुई। जबकि अशरफूल की उम्र मात्र 19 वर्ष बताइ जा रही है।

वहीं औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गाँव के देवी स्थान के समीप एक नवजात शिशु झाड़ी में फेंका हुआ था। जिसे जैतिया से रफीगंज पढ़ने आ रहे छात्रों ने उसे देख कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इस दौरान मखदुमपुर गांव के कई लोग वहां पहुंच गये और नवजात को प्राथमिक उपचार हेतु तिवारी बीघा एक निजी अस्पताल में ले गए। जिसके बाद मखदूम पुर निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के यहां आये हुये उनके रिश्तेदार जो कासमा थाना क्षेत्र के कुमाउंनी ग्राम निवासी मनदीप कुमार और उनकी पत्नी रूबी कुमारी ने उस बच्चे को गोद ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+