बिहारः पत्नी की हुई हत्या तो पति ने मौके पर ही हत्यारे भाई को काट डाला फिर शव के पास रोता रहा

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी की हत्या करने वाले चचेरे भाई को पति ने मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सीमरा गांव का है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपित वैद्यनाथ की पत्नी का उसके चचेरे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसके चचेरे भाई ने वैद्यनाथ की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

supaul double murder husband did murder of wife murderer

खेत में काम कर रहे वैद्यानथ को पत्नी की हत्या की जानकारी मिली तो उसने अपने चचेरे भाई को काट दिया। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास बैठा रहा और पुलिस का इंतजार करने लगा। दरअसल, कुछ दिन पूर्व पड़ोस में एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध का कार्यक्रम था। जिसमें वैद्यनाथ सादा और उसकी पत्नी के साथ उसके चचेरे भाई पवन सादा का विवाद हुआ। तब उस वक्त लोगों ने झगड़े को शांत करा दिया।

इसी बीच पत्नी एक दिन घर में अकेली थी तभी पति वैद्यनाथ के चचेरे भाई पवन सादा से एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पवन ने भाभी की हत्या कर दी। यह बात जैसे ही खेत पर काम कर रहे वैद्यनाथ सादा को पता चली तो वो दौड़ते हुए आया और पत्नी का शव देखने के बाद आग-बबूला हो गया, जिसके बाद उसने अपने चचेरे भाई पवन सादा का गला काट दिया।

हैरान कर देने वाली बात यह थी कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागा नहीं। बल्कि पत्नी के शव के पास चुपचाप बैठा रहा और रोता रहा। आरोपी ने कहा कि उसके भाई ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+