Success Story: चाय की दुकान से अर्पित राज ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, ऐसे मिली कामयाबी

Crorepati Chai Wala: बिहार के युवाओं में चाय बेचने का क्रेज़ बढ़ा है, चाय के व्यापार से कई युवाओं ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। ग्रेजुएट चाय वाली की कामयाबी कहानी से तो लगभग सभी लोग वाकिफ हो चुके हैं। आज हम आपको बिहार के ही एक युवा अर्पित राज के संघर्ष की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो कि चाय के व्यापार से करोड़ों के मालिक बन चुके हैं।

BBA और मार्केटिंग से MBA करने वाले अर्पित राज ने अच्छी खासी नौकरी से किनारा कर चाय के व्यापार किया। ग़ौरतलब है कि वह जिस कॉलेज में पढ़ रहे थे, उसी के सामने चाय के स्टॉल शुरुआ की और आज की तारीख में पूरे देश भर में उनके कई स्टॉल्स हैं। जिनके ज़रिए वह हर साल करोड़ो रुपये की कमाई कर रहे हैं।

Crorepati Chai Wala

अर्पित राज शिलांग के एक कॉलेज से बीबीए की तालीम हासिल कर रहे थे, साल 2015 का वाक्या है, वह देर रात अपने दोस्तों के साथ शिलांग की सड़कों पर खाने-पीने की तलाश में निकलते थे। रात में हॉस्टल से निकलने की इजाज़त बहुत ही मुश्किल से मिलता था। इन्हीं सब पहलु को ध्यान में रखते हुए अर्पित को बिज़नेस आईडिया आया।

अर्पित राज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर चाय का स्टॉल लगाने की शुरुआत की, इसमें कामयाबी मिली तो फिर अर्पित ने दोस्तों के साथ ही हॉस्टल रूम से टिफिन डिलिवरी सर्विस की शुरुआत की। ख़ास तौर से रात में खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए उन्होंने ये शुरुआत की।

बिजनेस में कामयाबी मिलने के बाद अर्पित अपने दोस्तों के साथ नए फ़्लैट में शिफ्ट हुए। इसके बाद एक महिला कुक को हायर किया ताकि ऑर्डर पूरा कर सकें। स्कूटर की मदद से फूड आइटम डिलिवर करने लगे. 30 मिनट के अंदर डिलिवरी देते थे।

साल 2018 में अर्पित ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने पार्टनर बनाने का दवाब बनाया, इस वजह से अर्पित को अपनी दुकान समेटनी पड़ी और उन्होंने स्टॉल बंद कर दिल्ली रवाना हो गए। वहां एक स्टार्टअप ज्वाइन कर लिया। वहां उन्होंने मन नहीं लगा।

अर्पित ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सीए दोस्त से चाय की दुकान दोबारा से खोलने की बात कही, उसने दोस्तों को भरोसा दिलाया कि वह इस कारोबार को बड़ा बना लेंगे। इसके बाद तीनों दोस्ती की तिकड़ी ने दिल्ली में चाय सेठ की शुरुआत की। आज की तारीख में पूरे देश में उनके 27 आउटलेट हैं, जहां 25 फ्लेवरह की चाय मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+