बिहार: रिजल्ट खराब आने पर छात्रों ने बसों में की तोड़फोड़, लगाई आग
नालंदा। बिहार के नालंदा में इंटर परीक्षा का रिजल्ट खराब आने पर छात्रों ने एनएच 31 जाम कर दिया। छात्रों ने बिहार सराकर और बोर्ड के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बसों जमकर तोड़फोड़ की और आगजना की। सूचना के बाद मौके भारी पुलिस बल पहुंच गया और गुस्साएं छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

नालंदा में इंटर परीक्षा में खराब रिजल्ट के विरोध में हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने हरनौत, चंडी, देवीसराय एनएच 31 को पूरी तरह जाम कर दिया। बता गें कि छात्रों ने सीएम और बोर्ड के अध्यक्ष के पुतले भी जलाये। वहीं, छात्रों का कहना था कि खराब रिजल्ट के दोषी सिर्फ छात्र नहीं बल्कि बिहार की शिक्षा प्रणाली भी है। बहुत दुख है कि बिहार के 48 प्रतिशत छात्र फेल हो गए। साईंस में तो और हालत खराब है।
छात्रों ने कहा कि बिहार में छात्रों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। इसलिए सरकार को तुरंत शिक्षकों की बहाली करनी चाहिए। इस दौरान छात्रों ने एक बस में जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की। इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुस्साए छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications