Bihar Police: अपने पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए बिहार पुलिस की ख़ास पहल, जमकर हो रही तारीफ़
Bihar Police News: बिहार पुलिस द्वारा 9 जुन 2024 को अवैध बालू खनन के रोकथाम के लिए चेकिंग और छापेमारी अभियान के की गई थी। इस दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को गश्ती दल के साथ रोकने की कोशिश में ट्रैक्टर चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही दिपक कुमार सिंह को धक्का मार, ट्रैक्टर लेकर भाग गया था।
इलाज के दौरान दीपक कुमार सिंह की मौत हो गई थी, इस संबंध में दाउद नगर थाना कांड सं0-278/24 दिनांक-09.06.2024 धारा-279/379/353/302/120 (बी)/34 भारतीय दंड विधान संहिता दर्ज किया गया था। ड्यूटी के दौरान शहीद दीपक कुमार सिंह (सि/1839) के आश्रित को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25,00,000 रूपये का एकमुश्त आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की दी गई।

27 जून 2024 को मोटरसाइकिल से गश्ती के दौरान रोहतास जिला बल की सिंधी कुमारी महतो (सिपाही/611) को सासाराम नगर थाना अन्तर्गत अपराधियों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। इलाज के लिए विशेष परिस्थिति में केन्द्रीय प्रशासी समिति के अनुमोदन की प्रत्याशा में कल्याण कोष से क्रमशः 70,000 रूपये का भुगतान किया गया।
बक्सर जिला बल के पी.टी.सी. धीरज कुमार और बि.वि.स.पु-10 के सिपाही प्रमोद कुमार राय को इलाज के लिए विशेष परिस्थिति में केन्द्रीय प्रशासी समिति के अनुमोदन पर कल्याण कोष से 1,00,000 रुपये और 20,000 रूपये भुगतान किया गया।
बिहार पुलिस के सिपाही निरेश कुमार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (अ.नि) (स०) दिवान मेराज खां, प्रमोद कुमार राय (बि.वि.स.पु-10 के सि/192) एवं भोजपुर जिला बल के ओम प्रकाश श्रीवास्तव (पु.अ.नि) की पत्नी को इलाज के लिए परोपकारी कोष से तीन-तीन लाख रुपये चिकित्सीय सहायता के लिए ब्याज रहित ऋण भुगतान किया गया। बिहार पुलिस के इस पहल की जमकर तारीफ़ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications