Sonakshi Wedding: सोनाक्षी निकाह करेंगी या लेंगी सात फेरे, पिता ने खुद उठाया पर्दा, शादी को लेकर कही ये बात
Sonakshi Wedding News: बिहार की बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर विभिन्न प्रकार चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के ज़ेहन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि, क्या शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी। हिंदू रिति रिवाज़ या मुस्लिमों की तरह शादी रचाएंगी।
सोनाक्षी हिंदू समुदाय से हैं और उनके होने वाले पति ज़हीर मुस्लिम समुदाय हैं। तो फिर सोनाक्षी निकाह करेंगी या फिर सात फेरे लेंगी। इन सभी सवालों के जवाब पर ज़हीर इकबाल के पिता रतनसी ने पर्दा उठा दिया है। उन्होंने ज़हीर और सोनाक्षी की शादी को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी है।

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा अपने प्रेमी ज़हीर इकबाल से शादी रचाने वाली हैं, बीते दिनों दोनों की मेहंदी का कार्यक्रम हुआ था। चर्चा यह थी कि सोनाक्षी के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि इस बात पर उस वक्त ही विराम लग गया, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने वाले दामाद के साथ नज़र आए।
इकबाल रतनसी (जहीर इकबाल के पिता) ने फ्री प्रेस जनरल से बातचीत में कहा कि ज़हीर और सोनाक्षी की शादी न तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से होगी। बल्की ये सिविल मैरिज शादी होगी। अभी प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहा है।
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन की चर्चा पर इकबाल रतनसी ने कहा कि इस बात में किसी तरह की भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह और बकवास बात है, सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही, दो दिलों का मिलन है, इसमें धर्म का कोई किरदार नहीं है।
इंसानियत पर मैं यकीन रखता हूं, हिंदू ईश्वर को भगवान कहते हैं, मुस्लिम अल्लाह पर यकीन रखते हैं। आखिरकार हम सभी लोग इंसान हैं। सोनाक्षी और ज़हीर के साथ मेरी दुआएं हैं। आपको बता दें कि काफी लंबे वक्त से सोनाक्षी और ज़हीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह साथ में काम भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications