फौजी बना मौजी: ट्रेन में महिला को अकेला पाकर की ये गंदी हरकत, पति को भी पीटा

पटना। महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना में प्रकाश में आया है, जहां हावड़ा से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की एसी बोगी में अपने पति के साथ सफर कर रही महिला के साथ सामने की सीट पर बैठे एक फौजी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। वहीं जब महिला के पति ने इस बात का विरोध किया गया तो उसकी भी पिटाई की गई। इतना ही नहीं अपने आप को फौजी बताते हुए वह ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों को भी धमका रहा था।

soldier tease the woman in running train in patna

महिला ने फौजी के खिलाफ लिखित में शिकायत दी
फौजी की इस हरकत को देखते ही ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जितनी भी महिलाएं AC बोगी में सफर कर रही थी वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी। फिर इस मामले की जानकारी किसी ने जीआरपी पुलिस को दी और स्टेशन पहुंचते ही पुलिस ने फौजी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला ने लिखित शिकायत देते हुए आरोपी फौजी के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवाया है।

अश्लील इशारे कर रहा था फौजी
पूर्वा एक्सप्रेस की एसी बोगी में अपने परिवार के साथ सफर कर रही महिला के सामने वाली सीट पर एक फौजी बैठा हुआ था और वह लगातार अश्लील इशारे और हरकत कर रहा था हालांकि महिला के द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे फौजी के हौसले बुलंद होते जा रहे थे। जैसे ही महिला के पति बाथरुम जाने के लिए वहां से निकला वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती कर रहा था तभी उसका पति भी वहां पहुंच गया।

पति को भी पीटा
अपने आप को फौजी बताते हुए वह महिला के पति के साथ भी मारपीट करने लगा। इस घटना से पूरे एसी बोगी की महिलाएं दहशत में आ गई और मैसेज करते हुए जीआरपी प्रभारी को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पटना स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरोपी फौजी रमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला ने लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि झाझा मोकामा के बीच फौजी ने छेड़छाड़ करना शुरू किया था और राजधानी पटना पहुंचने तक करता रहा।

बंगाल के पानागढ़ में तैनात है फौजी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाला फौजी पंजाब के रोपड़ जिला के मोरिंडा का रहने वाला है। जो लायंस नायक पद पर बंगाल के पानागढ़ में कार्यरत है। दिल्ली की कृष्ण विहार नगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली जाने के लिए हावड़ा में ट्रेन पर चढ़ी थी उसी वक्त आरोपी फौजी भी चढ़ा और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसने कई बार अश्लील हरकतें भी की लेकिन हमारे द्वारा इस पर कोई नोटिस नहीं किया गया। जिसके बाद मौका देखते ही वह हमारे साथ छेड़छाड़ करने लगा। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मामले में FIR दर्ज कर झाझा जीआरपी के हवाले कर दिया है जहां आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+