नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा! बिहार के 1.21 करोड़ लोगों को मिली बढ़ी हुई पेंशन, भेजी गई 247 करोड़ की राशि
Social Security Pension Scheme: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। सरकार कई योजनाओं इत्यादि को जल्द से जल्द बहाल करने में लगी हुई है। इसी बीच बुजर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग जनों की आर्थिक मदद को और मजबूत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करोड़ों रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेज दिए। खास बात यह है कि इस बार राशि पहले से लगभग तीन गुना बढ़ा दी गई है, जिससे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि इसे आगामी चुनाव से पहले का एक बड़ा राजनीतिक दांव भी कहा जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख रुपये की बड़ी राशि भेजी गई है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई। खास बात यह है कि लगातार दूसरे हफ्ते सीएम ने इस योजना के तहत राशि जारी की है।

अब पेंशन की राशि हुई 1100 रुपये
पिछले महीने मुख्यमंत्री ने पेंशन राशि में बड़ा इजाफा किया था। पहले लाभार्थियों को 400 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इस फैसले का फायदा विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: बिहार में Student Credit Card योजना को मिला नया बूस्ट, सरकार ने जारी की 300 करोड़ की तीसरी किस्त
सीएम आवास में हुआ विशेष कार्यक्रम
राशि हस्तांतरण के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी भी मौजूद रहे।
पेंशन बढ़ी, खुशियाँ भी बढ़ीं!
बुजुर्ग हों, विधवा हों या दिव्यांग — ₹400 से बढ़कर ₹1100 की पेंशन ने दिलों में दी राहत।#रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार pic.twitter.com/BHQC6sZPMQ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 10, 2025
किन योजनाओं के तहत मिल रही पेंशन
बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत छह तरह की योजनाएं चल रही हैं-
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- बिहार विकलांग पेंशन योजना
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
सबसे ज्यादा लाभार्थी बुजुर्ग
राज्य में इस योजना के तहत एक करोड़ 12 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें करीब 50 लाख लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत आते हैं।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम
विशेषज्ञ मानते हैं कि पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी चुनावी दृष्टि से एक बड़ा कदम है। पहले भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड जैसे राज्यों में महिलाओं या वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई ऐसी घोषणाओं का सकारात्मक असर देखने को मिला है। नीतीश सरकार का यह फैसला भी राजनीतिक रूप से असरदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार एक करोड़ महिलाओं को बनाएगी












Click it and Unblock the Notifications