Social Media Love: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती फिर की शादी, सलाखों के पीछे पहुंचा पति
Social Media: प्रेमिका की मानें तो अंतर जातीय विवाह करने की वजह से उसके परिवार वाले नाराज है। वहीं उसने अपने परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर वाले ने दोनों के साथ कई बार मारपीट भी की है। वहीं गिरफ्तार...
Social Media: इश्क में इंसान अंधा हो जाता है, गलत और सही की पहचान नहीं कर पाता है। यह बात हम आप सुनते आ रहे हैं, लेकिन भागलपुर में इश्क में डूबे एक युवक ने कुछ ऐसा कारनामा किया जिसे सुनकर आप भी कहेंगे, इश्क में लोग सही और ग़लत की पहचान नहीं कर पाते हैं। बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और फिर इश्क परवान चढ़ा। इतनी ही नहीं प्रेमी जोड़े ने अपनी मोहब्बत को कामयाब करने के लिए शादी भी कर ली उसके बाद युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

सोशल मीडिया के ज़रिए हुई दोस्ती
बिहार के भागलपुर जिले की 17 वर्षीय युवती को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के ज़रिए 21 साल के एक लड़के से दोस्ती हुई। दोनों को बीच बातचीत होने लगी, धीरे-धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ा। उसके बाद युवक और युवती ने भागकर विवाह भी रचा लिया। लड़की के घर वालों ने 17 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला थाने में दर्ज करवा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फिर एक ट्विस्ट आया, चूंकि लड़की नाबालिग थी। इसलिए उसके घर वालों को ही लड़की की कस्टड़ी मिली। आगे और भी हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।

शादी समारोह से फरार हुई थी लड़की
आरोपी लड़के के घर से पुलिस ने लड़की को बरामद किया और लड़के हिरासत में ले लिया। वहीं लड़की ने अपने परिवार वाले पर ही गंभीर आरोप लगा दिया। उसने कहा कि उसके परिवार वाले उसके मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग़ युवती अपनी बहन के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गई थी, लेकि वहां से वह अपने प्रेमी संग भाग गई।

डेढ़ साल पहले हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती
लड़की के परिजनों ने इशाकचक थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रोहित राज (अदलपुर निवासी) से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। लड़की के घर वाले को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसी बात से तंग आकर दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली।

लड़की ने परिजनों पर लगाये आरोप
प्रेमिका की मानें तो अंतर जातीय विवाह करने की वजह से उसके परिवार वाले नाराज है। वहीं उसने अपने परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर वाले ने दोनों के साथ कई बार मारपीट भी की है। वहीं गिरफ्तार प्रेमी ने कहा कि दोनों के ने भाग कर हावड़ा में शादी रचाई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है इसलिए लड़की के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar love latter: लड़की नकल की चिट को समझ बैठी लव लेटर, भाईयों ने नाबालिग की कर दी सिर काट कर हत्या












Click it and Unblock the Notifications