Bihar love latter: लड़की नकल की चिट को समझ बैठी लव लेटर, भाईयों ने नाबालिग की कर दी सिर काट कर हत्या

Bihar love latter बिहार में हत्या की एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। भोजपुर जिले में चार दिन से लापता 12 साल के एक बच्चे का टुकड़ों काटकर मार डाला। उसका शव रेलवे ट्रेक पर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे को आरोपियों ने इस शक में मार डाला कि, उसने आरोपियों की बहन को लव लेटर दिया। जबकि 12 साल का बच्चा परीक्षा दे रहे अपनी पहने को नकल की चिट देने गया था। जिसे लड़की ने लव लेटर समझ लिया।

Bihar teenage boy Killed By Brothers Of Girl Who Mistook Exam Chit For Love Letter

पुलिस ने बताया कि 12 साल का पांचवी कक्षा का छात्र दया कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह धरहरा स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। पिछले शुक्रवार को वह अपनी चचेरी बहन निधि कुमारी को परीक्षा दिलवाने के लिए बामपाली गांव स्थित मध्य विद्यालय गया था। वहां पर उसने अपनी बहन को नकल करने में मदद करने के लिए कोई चिट फेंक थी। जो किसी अन्य छात्रा के पास जाकर गिरी।उस छात्रा को लगा कि वह उसे लव लेटर दे रहा है।

लड़की ने इसकी शिकायत अपने भाईयों से कर दी। उसने अपने भाई और उसके साथियों से उसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लड़की के भाईयों ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बाद में उन लड़कों ने ही आरा शहर लाकर उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। परीक्षा के बाद जब उसकी मृतक की बहन वापस घर लौटी तो उसने घर जाकर परिजनों को बताया कि कुछ लड़के उसे पीट रहे थे।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान मृत बालक के पिता गांव में ही शिवजी नामक व्यक्ति के घर गए और पूछताछ की। उनके घर के लड़कों ने बताया कि, उन्होंने उसकी मारपीट की थी। जिसके बाद उन्हें नहीं पता वह कहां गया। इसके बाद परिवार वालों की तरफ से गायब होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गयी।

मृत किशोर का एक पैर रविवार को गांव के ही काली मंदिर के पास से बरामद हुआ था। उसे आवारा कुत्तों ने भी नोंच डाला था। शव मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जिसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। टनास्थल एवं आसपास के इलाके की छानबीन की। सोमवार की सुबह महतवनिया हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से शव बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि, दया कुमार के साथ मारपीट करने वाले किशोर उसी के हम उम्र थे। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मामले में गिरफ्तार किए 9 में से 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है, बाकी के 4 नाबालिग आरोपियों को करेक्शन होम भेज दिया गया है। आरोपियाों में चार नाबालिग हैं। दया अपने दो भाईयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर था। वह अपने परिवार में काफी होनहार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+