Bihar News: Asia के सबसे ज़हरीले सांपों ने इस गांव में जमा लिया था डेरा, फिर ग्रामीणों ने उठाया ये क़दम
खगड़िया जिले के भेलवा पंचायत (परबत्ता प्रखंड) का पूरा मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के पास पिछले तीन दिनों से मवेशियों को रखने वाली जगह पर खतरनाक सांपों ने डेरा जमाया हुआ था। स्थानीय लोगों...
खगड़िया, 3 अक्टूबर 2022। बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीले सांप निकलने की खबर आए दिन सामने आ रही है। वहीं अब बिहार के खगड़िया ज़िले से एशिया के सबसे ज़हरीले सांप को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीन सांपों को रेस्क्यू किया गया है जिसमें दो रसैल वाइपर और एक कॉमन करैत सांप है। रसैल वाइपर सांप के बारे में बताया जाता है कि वह एशिया के सबसे खतरनाक सापों में शुमार किया जाता है। वहीं कॉमन करैत को भारत के सबसे ज़हरीले सांप की संज्ञा दी जाती है।

3 खतरनाक सांप को किया काबू
खगड़िया जिले के भेलवा पंचायत (परबत्ता प्रखंड) का पूरा मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के पास पिछले तीन दिनों से मवेशियों को रखने वाली जगह पर खतरनाक सांपों ने डेरा जमाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग के लोग सांपों को रेस्क्यू करने आए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मुंगेर के स्नेक कैचर करण पाल से संपर्क साधा। करण पाल ने मौक़े पर पहुंच कर तीनों सांपों को रेस्क्यू किया। जिसके बाग स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
Recommended Video

कड़ी मशक्कत के बाद सांप को किया काबू
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सांप को भगाने की बहुत कोशिश की लेकिन सांप नहीं भाग रहा था। जिसके बाद वन बिभाग की टीम को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग के लोग मौक़े पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने ज़हरीले सांपों को देखा तो हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद मुंगेर के स्नैक कैचर से संपर्क किया गया और फिर स्नेक कैचर करण पाल ने कड़ी मशक्कत के बाद सांपों पर काबू पाया।

एशिया का सबसे ज़हरीला सांप है रसैल वाइपर
स्नैक कैचर करण पाल ने बताया कि सैकड़ों सांपों का अब तक रेस्क्यू कर चुके हैं। पहली बार रसैल वाइपर सांप को काबू किया है। करण पाल ने कहा कि एशिया का सबसे ज़हरीला सांप रसैल वाइपर है। यह बहुत ही खतरनाक होता है, अगर रसैल वाइपर काट ले तो मिनट में इंसान की मौत हो जाती है। ज़्यादातर ये सांप हिंदुस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिणी चीन और ताइवान के कई इलाकों में पाया जाता है।

3 फ़ीट लम्बा था किंग कोबरा सांप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से भी जहरीले सांप की खबर हाल ही में सामने आई थी। ट्रांसपोर्ट नगर डीडीएम रोड स्थित एक मकान एक अंदर सोफे पर किंग कोबरा जा बैठा था। रात दो बजे कोबरा के फुफकारने की घर के लोगों ने सुनी। बाहर निकल कर देखा तो डायनिंग रूम के सोफे पर जहरीला कोबरा बैठा था। उसके बाद आरसीआरएस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को परिवार के सदस्य ने जानकारी दी।

सांप के रेस्क्यू पर हुई सराहना
अविनाश यादव को जैसे ही सांप की जानकारी दी गई वह मौक़े पर पहुंचे तो देखा सोफे पर करीब 3 फ़ीट लंबा जहरीला किंग कोबरा सांप बैठा था। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को महफूज़ तरीक़े से रेस्क्यू किया। आरिफ ने बताया कि उन्होंने पहले भी सांप को घर के पास देखा था लेकिन इस बात को अनदेखा कर दिया था। घर के सोफ़े पर आकर सांप बैठ जाएगा, इस बात की उम्मीद नहीं थी। अविनाश यादव ने देर रात पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। इस बात की परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
ये भी पढ़ें: बिहार में दिखी विचित्र तितली, पंख पर बना है सांप का आकार, लोगों ने कहा- देवी का अवतार












Click it and Unblock the Notifications