बेगूसराय में शादी की पूजा में शामिल लोगों की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, छह लोगों को रौंदा

बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने छह लोगों को रौंदा, घायलों को स्‍थानीय नागरिकों ने पहुंचाया अस्‍पताल

Bihar News : बिहार के बेगूसराय में एनएच 31 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। ये दर्दनाक हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से पहले एक पूजा में शामिल लोग जश्‍न मना रहे थे तभी तेज रफ्तार बस भीड़ में घुस गई और कई लोगों को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया है।

bihar

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की की गुरुवार को थी, शादी के दिन एक पूजा में महिलाओं और पुरुषों को ग्रुप गाते बजाते हुए जा रहे थी तभी तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्‍हें स्‍थानीय निजी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि ये घटना बेगुसराय के बलिदानी दुर्गा रोड के पास एनएच 31 पर हुई। ये हादसा तब हुआ जब गुरुवार को बेटी की शादी के अवसर पर मटकोर करने के लिए घर वालों और परिजनों के साथ लगभग 60 लोग सड़क पर डीजे के गानों पर डांस करते हुए जा रहे थे तभी इस तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और शादी की रस्‍म में शामिल इस भीड़ में घुस गई और छह लोंगो को रौंद दिया।

जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों ने गुस्‍से में आकर बस के शीशे तोड़ते हुए तोड़ फोड़ किया । हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को अपने कब्जे में ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+