सीवानः अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार तोड़ते हुए घर में जा घुसी, चार को रौंद डाला

सीवान। बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हीरा मोड़ के पास शनिवार को धर्मेंद्र रौनियार नाम के युवक के घर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि गोपालगंज की तरफ से स्कॉर्पियो आ रही थी। इस दौरान धर्मेंद्र रौनियार के घर के पास गाड़ी सड़क से उतर गई। जबतक ड्राइवर ब्रेक लगाता तब तक गाड़ी घर में जा घुसी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। घर की टीवार से टकराने के बाद गाड़ी पलट गई। लेकिन इससे पहले गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया।

siwan road accident two died and two injured

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घर के अंदर फंसे लोगों को खून से लथपथ हालत में उन्हें बाहर निकाला। जिनमें धर्मेंद्र रौनियार, आराधना कुमारी, राधिका देवी और चुलबुली कुमारी शामिल है। ग्रामीणों ने सभी को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी के डॉक्टरों ने धर्मेंद्र रौनियार और उसकी बेटी आराधना कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी राधिका देवी और चुलबुली कुमारी को भर्ती किया गया। दोनो का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मौके से स्कॉर्पियो ड्राइवर और उसमें सवार एक अन्य युवक को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। वही नाराज लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने के लिए मैरवा- नौतन मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुटी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा, सरकारी नौकरी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, मामले की स्पीडी ट्रायल और वरीय अधिकारियों को बुलाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+