Siwan lok Sabha: दल से नहीं दिल से चुनाव लड़ रही हूं, हर रंग हमारे हैं- हिना शहाब,निर्दलीय प्रत्याशी
Siwan Lok Sabha Seat News: बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार सीवान संसदीय क्षेत्र में वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मिज़ाज खंगालने पहुंची। मतदाताओं और प्रत्याशियों से विभिन्न मुद्दों पर बात की, उन्होंने बेबाकी से अपनी से बात रखी।
सीवान से पूर्व सांसद मोहम्मद शाहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनावी ताल ठोकी है। महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर अवध बिहारी चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए की तरफ़ से जदयू की टिकट पर रमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी चुनावी मैदान में हैं।

सीवान से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक कर हिना शहाब ने सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प बना दिया है। वन इंडिया हिंदी से पूर्व सांसद हिना शहाब ने ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सीवान में ए टू जेड का समीकरण बना है और सभी रंग और दल के लोगों का समर्थन मुझे मिल रहा है।
Recommended Video
हिना शहाब ने कहा कि मैंन नामांकन दाखिल करने से पहले कहा था कि हर रंग हमारे हैं, दल से नहीं दिल से चुनाव लड़ रही हूं। यही वजह है कि आज सभी लोग जात पात औऱ धर्म से ऊपर उठकर सीवान के विकास के लिए मेरा साथ दे रहे हैं। नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।
नामांकन के बाद सभी लोगों का साथ मिलने से काफी खुशी हो रही है, जिस सोच के साथ चुनावी ताल ठोकी है। जनता का इतना प्यार मिल रहा है कि हम लोग निश्चित रूप से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। क्योंकि मैंने सीवान के विकास की गाड़ी जो रुक गई थी, उसे आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी उठाई है।
सीवान की जनता से मेरी यही अपील है कि उन्होंने बड़े-बड़े दल और नेताओं को मौक़ा दिया। एक बार सीवान की बेटी और बहू हिना शहाब को भी मौका दें, मैं यह यकीन दिलाती हूं कि सीवान के हक में जनता की जो मांग होगी उसे पूरा करने की हर एक मुमकिन कोशिश करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications