सीवानः पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा

सीवान। बिहार के सीवान जिले के मैरवा प्रखण्ड के इंग्लिश गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उन्हें बचाने गया बेटा भी झुलस गया, जिसका इलाज मैरवा अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला पंखे का प्लग लगाने गई, जिससे वह करंट के चपेट में आ गई।

siwan husband wife died due to electric shock

वहीं पास में खड़े महिला का पति बचाने के लिए गया तो वो भी करंट के चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की सहायता से घायल को रेफरल अस्पताल मैरवा में भर्ती कराया गया। मृतक पति का नाम सुभाष यादव है और मृतक पत्नी का नाम रामवती देवी है। वहीं घाय बेटे का नाम अरविंद है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक रमावती देवी पंखे का प्लग लगाने के लिए गई थी। इसी दौरान वायर गीला होने के चलते वह बिजली के संपर्क में आ गई। जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए गए। लेकिन वो भी करंट के चपेट में आ गए। वहीं बीच-बचाव में गये पुत्र अरविंद को करंट मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।

फिलहाल उसका इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत सामान्य बतायी जा रही। घर में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+