लालू यादव की बहन गंगोत्री देवी ने कहा, वो चोर नहीं हो सकता...
पटना। चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। उनकी इकलौती बहन गंगोत्री देवी का कहना है कि वह चोर नहीं हो सकता क्योंकि वह गरीबों का मसीहा है। लालू के जेल चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है और वह काफी परेशान हैं। बुजुर्ग होने की वजह से उनको बोलने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अपने भाई की सलामती की दुआ मांगती है। आइए जानते हैं लालू यादव की इकलौती बहन गंगोत्री देवी के बारे में।
Recommended Video

गंगोत्री देवी ने किया भाई का बचाव
लालू यादव की बहन गंगोत्री देवी आज भी चपरासी क्वार्टर में ही रहती हैं। यह वही क्वाटर है जहां कभी लालू यादव भी रहा करते थे। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने वेटनरी कॉलेज के चपरासी क्वॉर्टर से ही 6 महीने तक सरकार चलाया था। जनता की फरियाद सुनने के लिए एक क्वार्टर भी बनवाया था जहां आज उनकी बहन गंगोत्री देवी रहती है। अपने दोनों बेटे के साथ चपरासी क्वार्टर मे रह रही गंगोत्री देवी का कहना है कि मेरा भाई गरीबों का मसीहा है और वह चोर नहीं हो सकता।

भाई के जेल जाने से लगा सदमा
आपको बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव के 3 भांजे थे जिसमें से एक की मौत हो गई है तो एक बिहार पुलिस में है दूसरा रेलवे डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। उनके साथ रह रहे उनके बेटे का कहना है कि रात में भी जब मां की नींद खुलती है तो वह अपने भाई के बारे में पूछती है और कभी-कभी वह उनसे बात करने की भी जिद करने लगती है। उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका भाई जेल में है।

'गरीब का बच्चा है लालू'
गंगोत्री देवी का कहना है कि मेरा भाई लालू यादव बिहार सरकार है और वह तो दरभंगा महाराज से भी बड़ा महाराज है, उसे कैसे जेल हो सकता है। यह सब पैसे वालों का खेल है। उन्हीं ने मेरे भाई को फंसाया है। अपने बचपन के दिन के बारे में बताते हुए गंगोत्री देवी का कहना है कि लालू यादव गरीब का बच्चा है और साग-पात खाकर समय गुजारा है, वह कैसे चारा चोर हो सकता है। हम लोग बहुत गरीब थे और हमारे बाबूजी के पास कुछ भी नहीं था। समय बदला और वह एक वक्त बिहार का मुख्यमंत्री बन गया। पढ़ाई-लिखाई में भी वह काफी तेज था लेकिन घर की स्थिति कमजोर होने के कारण वह पढ़ नहीं पाया। वो लोगों को खूब हंसाता था।

'भगवान उसकी रक्षा करेंगे"
गंगोत्री देवी ने बताया कि लालू सबका ख्याल रखता है, वह कैसे कोई घोटाला कर सकता है। लालू की पत्नी राबड़ी हमेशा पूजा पाठ करती है और लालू को कुछ नहीं होगा भगवान उसकी रक्षा खुद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications