Bihar News: ‘अइयो न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में’, सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को मारी गोली

Bihar News: 'अइयो न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में' एक वेबसीरीज़ का गाना है। बिहार में बुलंद अपराधियों के हौसले को देखकर तो यही लगता है कि गाना बिहार के ऊपर फिट बैठता है। शायद यही वजह है कि बिहार के लोगों को अन्य प्रदेशों में लोग गिरी निगाहों से देखते हैं।

कभी पुलिस वाले ख़ाकी वर्दी को दागदार बनाते हैं, तो कभी अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हैं। ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ का है, जहां सिर्फ इस बात पर एक दुकानदार को गोली मार दी गई, कि उसने सिगरेट का पैसा मांग लिया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Bihar Crime

पटना के बाढ़ इलाके में सोहन कुमार नाम के एक दुकानदार को सिगरेट का पैसे मांगना भारी पड़ गया। चार अपराधियों में से एक ने उसके जांघ पर गोली मार दी, कसूर बस इतना की ग़रीब ने सिगरेट के पैसे मांग लिये। दुकानदार पर हमला उस समय हुआ जब सुबह करीब 9 बजे पप्पू कुमार नाम का युवक उसकी चाय की दुकान पर सिगरेट मांगने पहुंचा।

सोहन ने सिगरेट के पैसे मांगे तो बस फिर क्या था पप्पू कुमार आग बबूला हो उठा और सोहने के जांघ पर चला दी गोली। इस मामले में से स्थानीय लोगों में काफी रोष है और डर का माहौल भी बना हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस अपने कर्तव्यों को सही से नहीं निभा रही है। इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

घायल सोहन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल दुकानदार बेलची प्रखंड के तिलहर गांव का रहने वाला है, जो चाय की दुकान चलाता है। गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी के दौरान स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।

इस पूरे मामले में सक्सोहरा थाने की एसआई अर्चना कुमारी ने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल से एक देसी बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। वही एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+