'बागेश्वर बाबा ने बिहार में वही खेला किया जो भाजपा चाहती है', अब राजद नेता ने भी किया स्वीकार
Dhirendra Shastri: बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बिहार में दरबार लगाने के बाद से प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। राजद, जदयू और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री की बिहार यात्रा के बाद से सियासत भी तेज हो गई है। राजद, जदयू से लेकर भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजद और जदयू जहां बागेश्वर बाबा को ढोंगी बता रहे हैं वहीं भाजपा नेता लगातार बचाव में लगे हैं। लेकिन इन सब के बीच राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने ऐसा बयान दिया है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव को बुरा लग सकता है।
क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
शिवानंद तिवारी ने कहा कि भले ही लालू यादव और नीतीश कुमार संविधान बचाओ का शोर मचाते रहें लेकिन अपने एक नारा से धीरेंद्र शास्त्री ने पांच करोड़ लोगों को अपने खेमे में कर लिया है। यह भाजपा को फायदा पहुंचाने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा भाजपा का काम करके निकल लिए हैं।
हिंदुत्व की बात कर बागेश्वर बाबा भाजपा का काम बना गए: शिवानंद तिवारी
उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर ने कहा था कि बिहार के 10-12 करोड़ में से अगर पांच करोड़ लोग ही अपने-अपने घर के बाहर धर्म का ध्वज फहराएं और माथे पर तिलक लगा लें तो हमारा रामराज का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने सभी से हाथ उठाने के लिए कहा था और कहा था कि कौन-कौन घर के बाहर धर्म का ध्वज फहराएगा और माथे पर तिलक लगाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर के मंच पर और उनकी कथा सुनने आए लाखों लोग देश को हिंदू राष्ट्र में परिवर्तित करना चाहते हैं। शिवानंद ने कहा कि बागेश्वर ने हिंदुत्व के एजेंडे को उठाकर भाजपा का काम कर दिया।
Recommended Video
युवा बाबा के पीछे भाजपा नेता की कतार: शिवानंद तिवारी
शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस युवा बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सामने हाथ जोड़े भाजपा के नेताओं की जो कतार लगी है, उसके पीछे की वजह यही है। भाजपा बिहार फतह करने की तैयारी कर रही है। यह भी खबर है कि अगले महीने धीरेंद्र शास्त्री अपना दिव्य दरबार गया में लगाएंगे और वहां भी पर्ची निकालेंगे। यानी भाजपा धीरेंद्र शास्त्री को आगे रखकर बिहार को फतह करने की दिशा में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications