बिहार कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल व मदन मोहन झा ने सौंपा इस्तीफा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी में हलचल मची हुई है। हार के बाद से ही समीक्षा की मांग की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा करने के ऐलान के बाद पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव के लिए बिहार प्रभारी के तौर पर नियुक्त शक्ति सिंह गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई नेताओं ने भी त्यागपत्र देने की पेशकश की है।
Recommended Video
हालांकि अभी तक इस्तीफे पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता तारिक अनवर सहित कई नेताओं ने पार्टी में आत्ममंथन की जरूरत बताई है। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन होना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कांग्रेस के अंदर हार की समीक्षा की आवाज उठाई थी साथ हीं महागठबंधन की सरकार नही बनने का कारण भी कांग्रेस को हीं बताया था। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कारगर कदम उठाने की बात कही है। कांग्रेस में एक धड़ बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की मांग की है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बस 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाए। कुछ लोगों का मानना है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रहने का मुख्य कारण कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन है।












Click it and Unblock the Notifications