2 समोसे की कीमत 266 रुपए, ये भी है एक घोटाला
हद तो तब हो गई जब बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी द्वारा व्यवस्था को सुधार न करते हुए परियोजना पर अंगुली उठाने वाली आगनबाड़ी सेविका का स्पष्टीकरण मांगा गया।
पटना। बिहार धीरे-धीरे घोटालेबाजों का अखाड़ा बनता जा रहा है। बिहार में एक के बाद एक ऐसे घोटाले सामने आए हैं जिसने बिहार के साथ-साथ यहां के लोगों की छवि बर्बाद कर दी है। लालू यादव का मिट्टी घोटाला हो या शिक्षा विभाग का स्टेट टॉपर घोटाला, सभी ने बिहार को घोटालेबाजों के नामों से चर्चित कर दिया है। तो अब समोसा घोटाला सामने आया है।

जानिए क्या था मामला?
दो समोसे जिसकी कीमत 10 से 20 रुपए होती है वो 266 में कैसे मिला? आश्चर्यचकित तो अधिकारी भी हो गए, जब उनके टेबल पर इस तरह का बिल मिला था। जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के चौसा में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत परीक्षण केंद्र चलाया जा रहा था। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका को 266 रुपए का रोजाना नाश्ता कराया जाना था। लेकिन उन्हें दो समोसे खिलाकर 266 रुपए का बिल बना दिया गया और हद तो तब हो गई जब बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी द्वारा व्यवस्था को सुधार न करते हुए परियोजना पर अंगुली उठाने वाली आगनबाड़ी सेविका का स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी पर प्रशिक्षण में बाधा और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।
वहीं जब पदाधिकारियों से लेकर लोगों को दो समोसे की कीमत 266 रुपए पता चली तो सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठी जिस पर मामले की जांच की मांग उठी है। वहीं चौसा बाल विकास पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अगर इन लोगों को कोई समस्या थी तो लिखित या मौखिक रूप से शिकायत करनी चाहिए थी। ऐसा कृत्य करने के लिए पदाधिकारी को प्रतिवेदन करने की चेतावनी दी है। चौसा की सेविकाओं की प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी से जब इस मामले पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि 3 दिन का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें सरकार के द्वारा पहले से ही मेनू तैयार किया गया था। जिसमें चाय-नाश्ता से लेकर भोजन और अन्य सामग्री उपलब्ध करानी थी। जिसमें सेविकाओं पर 266 रुपए खर्च करने थे लेकिन दो समोसे से ही काम चला लिया गया और सरकार को बिल पूरे 266 रुपए के भेज दिए गए।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications