फिलहाल आजाद ही रहेंगे शहाबुद्दीन, नीतीश सरकार को झटका
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत पर रिहाई के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय गई बिहार सरकार को झटका लगा है।

न्यायालय ने पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से मना कर दिया जिसमें शहाबुद्दीन को 11 साल बाद जमानत पर जेल से रिहा किया गया था।
26 सिंतबर को होगी अगली सुनवाई
इस मामले पर अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। साथ ही न्यायालय ने बिहार सरकार और चंद्रकेश्वर प्रसाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए शहाबुद्दीन को भी नोटिस जारी की है।
इससे पहले बता दें कि शहाबुद्दीन को नवंबर 2005 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए थे।
शहाबुद्दीन पर राजीव रोशन नाम के शख्स की हत्या का आरोप है। वह सीवान में 2004 में हुई दो भाइयों गिरीश राज और सतीश राज की हत्या का चश्मदीद गवाह था।
इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत याचिका मंजूर की थी।












Click it and Unblock the Notifications