Satta Bazaar Bihar Chunav: सट्टा बाजार में महागठबंधन और NDA में किस पर दांव? नीतीश पर चौंकाने वाला ट्रेंड
Bihar Chunav Satta Bazaar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान खत्म हो चुका है। दोनों फेज में हुई बंपर वोटिंग के बाद सभी प्रमुख दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों में भी एनडीए पर ही दांव लगाया जा रहा है। अब तक पांच प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते दिखाया गया है। सट्टा बाजार पूरी तरह से भावनाओं और रुझानों के आधार पर संचालित होता है। दिल्ली, मुंबई, फलोदी समेत अन्य सट्टा बाजारों में नीतीश कुमार पर ही दांव खेला जा रहा है।
सट्टा बाजार के अनुमानों को देखें, तो यहां एनडीए और नीतीश कुमार पर ही भरोसा जताया जा रहा है। दिल्ली सट्टा बाजार को आम तौर पर राजनीतिक माहौल की नब्ज पकड़ने वाला माना जाता है। यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया गया है। आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन (MGB) काफी पीछे दिखाई दे रहा है।

Bihar Election 2025 Satta Bazaar
⦁ दिल्ली सट्टा बाजार के ताजा रुझानों के मुताबिक, एनडीए को 142 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है। एनडीए इससे आसानी से पार करते हुए दिख रही है।
⦁ बाजार के अनुमानों के मुताबिक, इस गठबंधन में भाजपा को 69-71 सीटें और जदयू को 59-61 सीटें मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Polls 2025: P-Marq सर्वे में NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन मुकाबले से बाहर
⦁ महागठबंधन (MGB) को केवल 88-91 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो एनडीए से काफी पीछे है।
Mumbai Satta Bazaar में भी एनडीए पर दांव
⦁ मुंबई सट्टा बाजार की बात करें, तो यहां भी एनडीए पर ही भरोसा जताया जा रहा है। मुंबई बाजार के अनुसार, एनडीए को 135 से 140 सीटों के बीच जीत मिल सकती है।
⦁ इसमें भाजपा को 80-82 सीटें, जदयू को 45-48 सीटें मिलने का अनुमान है। दूसरी ओर, महागठबंधन को 100-115 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
मुंबई सट्टा बाजार में आरजेडी को 75-78 सीटें मिलती जरूर दिख रही हैं, लेकिन बहुमत का आंकड़ा एनडीए आसानी से पार करने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Exit Polls: 'सस्पेंस' खत्म! बिहार में किसकी बनेगी सरकार? Chanakya Strategies ने कर दिया 'खुलासा
मुंबई सट्टा बाजार का अनुमान:
भाजपा: 80-82
जदयू: 45-48
आरजेडी: 75-78
कांग्रेस: 15-17
एनडीए कुल: 135-140 सीटें
महागठबंधन: 100-115 सीटें
नतीजा: एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान
दिल्ली सट्टा बाजार का अनुमान:
भाजपा: 69-71
जदयू: 59-61
आरजेडी: 67-69
एनडीए कुल: 142-145 सीटें
महागठबंधन: 88-91 सीटें
नतीजा: एनडीए को साफ बढ़त
Bihar Chunav के नतीजे 14 नवंबर को होंगे घोषित
बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 14 नवंबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार दो फेज में चुनाव हुए हैं और दोनों ही फेज में बंपर मतदान किया गया है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया चैनलों और आम जनता के बीच सभी पार्टियों ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया है। चुनावी मौसम में आरोप-प्रत्यारोप के साथ चुनावी वादों की भी बरसात हुई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, Peoples Pulse एग्जिट पोल्स ने NDA को दी 133-159 सीटें












Click it and Unblock the Notifications