Bihar Exit Poll 2025: दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, Peoples Pulse एग्जिट पोल्स ने बिहार में किसकी बनाई सरकार?
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जनता का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर सोमवार को भारी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत के शुरुआती आंकड़ों से यह साफ है कि इस बार बिहार की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई है।
बता दें कि पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यह बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान था। इससे पहले राज्य के किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में इतना ज्यादा वोटिंग प्रतिशत नहीं देखा गया था।

Peoples Pulse में NDA को बढ़त
दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होते ही अब एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आने लगे हैं। Peoples Pulse ने NDA को दी 133-159 सीटें दी हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को कुल 46.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37.9% वोट शेयर मिल सकता है। यानी दोनों गठबंधनों के बीच करीब 8.3 प्रतिशत का अंतर दिख रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी लगभग 9.7% वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है। बाकी छोटे दलों को मिलाकर 6.2% वोट मिलने का अनुमान है।
सीटों का अनुमानित बंटवारा
एनडीए के अंदर भाजपा (BJP) को 63 से 70 सीटें, जेडीयू (JDU) को 55 से 62 सीटें, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 12 से 17 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
छोटे सहयोगी दलों में हम (Hindustani Awam Morcha) को 2 से 5 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं
- विपक्षी महागठबंधन की हालत इस बार कमजोर नजर आ रही है।
- राजद (RJD) को 62 से 69 सीटें मिलने का अनुमान है।
- कांग्रेस को 9 से 18 सीटें,
- और भाकपा (माले) को 4 से 9 सीटें मिलने की संभावना है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, वोट प्रतिशत के बावजूद, 0 से 5 सीटों तक सीमित रह सकती है। वहीं, एआईएमआईएम, सीपीएम, वीआईपी और सीपीआई जैसे दलों का प्रदर्शन लगभग नगण्य रहने की संभावना है।
हालांकि, पिछले चुनावों के अनुभव बताते हैं कि बिहार के मतदाता अक्सर सर्वे एजेंसियों की भविष्यवाणियों को उलट देते हैं।एनडीए को मिला बढ़त का फायदा, महागठबंधन पिछड़ा












Click it and Unblock the Notifications