Saran News: साधु ने चुराया था 3 साल का बच्चा, मरते वक्त बताई सच्चाई, अब अपने परिवार को ढूंढ रहा युवक

West Champaran के एक गांव में बिल्कुल फिल्मी कहानी की तरह मामला सामने आया है, जहां एक युवक को साधु ने मरते वक्त उसकी सच्चाई बताई। अब युवक बिहार पहुंच कर अपने परिवार की तलाश कर रहा है।

Saran News 18 years old boy came from mumbai to searchi his family in village

Bihar News: हिंदी फिल्मों में आपने देखा होगा कि इंसान मरते वक्त कोई राज़ बताता है और उसके बाद उसकी मौत हो जाती है। कुछ इसी तरह की कहानी बिहार के एक युवक की है। 3 साल की उम्र में उसे एक साधु ने चुरा लिया था और फिर उसे दूसरे साधु ने ले लिया। इसके बाद वह साधु मुंबई चला गया और वहीं बच्चे को भी अपने साथ रखने लगा। साधु ने मरने से कुछ वक्त पहले युवक से इस राज़ को बताया। साधु ने युवक से कहा की वह उसका बेटा नहीं है।

साधु मे बताया कि 15 साल पहले उसके माता पिता पूर्वी चंपारण (मोतिहारी, बिहार) अरेराज धाम पूजा करने गए थे। इसी दौरान एक साधु ने तुम्हें चुरा लिया था, 3 साल की उम्र में तुम्हें चोरी कर लिया था तो उस साधु से मैंने तुम्हें ले लिया और मुंबई आ गया। मैंने तुम्हें अपने बच्चे की तरह पाला पोसा लेकिन अब मेरा आखिरी वक्त आ चुका है, इसलिए तुम्हें सच्चाई बता रहा हूं।

युवक ने जब साधु की बात सुनी तो उसके होश उड़ गए। साधु का अंतिम संस्कार करने के बाद युवक अपने परिवार की तलाश में बिहार में भटक रहा है। पवन नाम का युवक छपरा के तरैया गांव पहुंचा हुआ है। 18 साल के युवक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की वह साधु के साथ रहकर उसकी सेवा करते था। वह उसे अपना बेटा बताते थे, जब मां के बारे में पूछा तो कहा की वह मर गई। पिछले साल दिसंबर में वह बीमार पड़े तो उन्होंने पास बुलाया और फिर इस राज़ से पर्दा उठाया।

साधु ने युवक को उसके असली मां और पिता का पता दिया और कहा की वहां जाओगे तो तुम्हारा परिवार तुम्हें मिल जाएगा। उसने कहा कि मेरा असली नाम तो मुझे पता नहीं लेकिन साधु बाबा ने मेरा नाम पवन रखा है। उन्होंने मरते वक्त कहा था कि बिहार में तुम्हारे माता पिता तुम्हारी राह तक रहे होंगे। उनके अंतिम संस्कार के बाद बिहार आया और अब गांव-गांव घूम कर माता-पिता की तलाश कर रहा हूं।

पवन अपने परिवार को ढूंढते हुए दर-दर घूम रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक युवक को हरदासचक गांव (डुमरी पंचायत) के निवासी रामचंद्र साह ने अपने घर में आसरा दिया है। वह उनके घर में रहकर गांव-गांव घूमते हुए परिवार की तलाश कर रहा है। पवन मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा समते सभी पूजा स्थलों पर माथा टेकते हुए अपने माता पिता के मिलने की ही दुआ कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Motivational Story:पिता और बेटी ने पॉवर लिफ्टिंग में जीते मेडल,बेटी को 3 महीने से प्रशिक्षण दे रहे थे भूपेंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+