सारणः दादा के साथ खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने आई पोती गंडक नदी में बह गई

सारण। बिहार के सारण जिले में गंडक की उफनाती धारा ने फिर एक जीवन को लील लिया। सारण जिला के बाढ़ ग्रस्त इलाके परसा के बलीगांव में परिवार के लिए खेत में लगी सब्जी पर कीटनाशक का छिड़काव करने में नदी से पानी लाने के क्रम में 16 वर्षीया किशोरी का पांव फिसला और वह खड़ी ढलान से सीधे गंडक नदी के गहरे पानी में गिर गई। पानी का दबाव बहुत ज्यादा होने के कारण पलभर में किशोरी पानी मे गुम हो गई ।

saran inncoent girl drowned in gandak river

घटना के चश्मदीद गवाह और अपनी बूढ़ी काया के बावजूद किशोरी को डूबने से बचाने की चेष्टा करने वाले उसके दादा भी अपनी जान मुश्किल से बचा पाये। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ की मौजूदगी में पहले ग्रामीणों ने ही शव को खोजने का प्रयास किया। लेकिन जब उनके हाथ कुछ ना लगा तो ग्रामीणों ने प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी ।

इसके बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन उसे भी अब तक सफलता नही मिली है। हम आपको बता दें कि बलीगांव निवासी दलेश्वर राय अपनी पोती 16 वर्षीया गुड़िया कुमारी के साथ गण्डक किनारे अपने खेत से सब्जी पर कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे थे।

इस दौरान गुड़िया का पाँव फिसल गया और वह गण्डक की धारा में डूबने लगी,जिसे बचाने का पूरा प्रयास दादा दिलेश्वर ने किया।लेकिन अपनी जान जोखिम में डालने के बाद भी वह गुड़िया को बचा ना सके। गण्डक की तेज धारा में गायब हुई गुड़िया का शव अभी तक प्राप्त नही हुआ है वही परिजनों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+