समस्तीपुरः चोरी का आरोप लगाकर तीन बच्चों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर तीन बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई का यह वीडियो बीते 13 मार्च का बताया जा रहा है। इसी घटना में पीड़ित एक बच्चे की मां ने थाने में आरोपित दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दुकानदार ने दो हजार रुपये लेकर चावल खरीदने गए उसके बच्चे और उसके दो दोस्तों को बंधक बना लिया। उन पर 40 हजार रुपये की चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान बच्चे दुकानदार से छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन दुकानदार का दिल नहीं पसीजा। वायरल वीडियो देखकर हर किसी की रूह कांप जाएगी।
वहीं इस मामले में दलसिंहराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि उजियारपुर थाना में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक बच्चे की मां ने थाने में शिकायत की थी। मां ने तहरीर में बताया है कि उसके बेटे की उम्र दस साल है। वह अपने दोस्तों के साथ किराना दुकानदार रंजन कुमार सिंह की दुकान पर चावल खरीदने के लिए दो हजार रुपये लेकर साइकिल से गया था। दुकानदारों ने तीनों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उन्हें घर में बंद कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications