बिहारः प्रखंड प्रमुख के पति की घर में घुसकर बदमाशों ने की हत्या, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर पूसा प्रखंड के प्रमुख रविता तिवारी के पति की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर को पूसा प्रखंड के प्रमुख रविता तिवारी के पति अन्नु तिवारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। अपराधियों ने पिस्टल से तीन गोलियां मारी। गोली लगने से प्रखंड प्रमुख के पति की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया है। इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है।

samastipur goons did murder of block pramukh husband

प्रखंड पति के हत्या की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं हत्या की इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पड़ताल के लिए पहुंची। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राजद नेता रघुवर राय हत्याकांड में आरोपी थे और कुछ दिन पूर्व ही समस्तीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किए थे, जिसके बाद वो जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए थे। इस मामले में फिहलाहल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

बेगूसराय में 30 लाख की लूट

वहीं बिहार के बेगूसराय जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर टोला में दर्जनभर डकैतों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान डकैतों ने जेवरात के साथ लाखों रुपए नगद लूटे और चले गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और गोलीबारी भी की थी। लूट का विरोध करने पर डकैतों ने परिवार के लोगों से जमकर मारपीट भी की।

पीड़ित परिवार के लोगों के अनुसार डकैतों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस डकैतों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

डकैतों ने फायरिंग भी की और सभी को हथियार और चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। दो घंटे तक डकैतों ने 5 लाख रुपए नगद और 400 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवरात लूट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+