बिहारः सहरसा में सरपंच की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के वर्तमान सरपंच लक्ष्मी मिस्त्री को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सहरसा जिले के डरहार ओपी क्ष्रेत्र के रामजी टोला साहपुर की बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Recommended Video

मृतक नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत का वर्तमान सरपंच था, जो भेलाही का निवासी बताया जा रहा है। वहीं परिजन की मानें तो उनका कहना है कि ललन यादव मृतक सरपंच से अपनी सुरक्षा को लेकर फोर्स की मांग कर रहा था और जब फोर्स की मांग को सरपंच ने इनकार कर दिया। तब लालन यादव ने धमकी दिया था तुमको गोली मार देंगे ।
इसके बाद देर रात ललन यादव ने सरपंच को सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि लक्ष्मी मिस्त्री की रामजी टोला में गोली मारकर हत्या की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत का वर्तमान सरपंच था जो भेलाही का रहने है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications