Bihar News: 20 रुपये की रिश्वत, हवलदार के लिए बनी मुसीबत, 24 साल पहले किया था कांड, अब ढूंढ रही पुलिस
Bihar News: बिहार के सहरसा ज़िले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां 24 साल पहले एक हवलदार ने सब्जी की पोटली लेकर आ रही महिला से 20 रुपये रिश्वत ली थी। अब इस मामले में आरोपी हवलदार पर कार्रवाई तेज़ होने वाली है। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
1999 में सहरसा रेलवे स्टेशन पर सीती देवी नाम की एक महिला सब्ज़ी की पोटली लेकर आ रही थी। एक हवलदार ने उससे 20 रुपये की रिश्वत ली थी, तब से ही आरोपी फरार चल रहा था। कोर्ट ने 34 साल पुराने मामले में आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है।

रिश्वत लेने के मामले में विशेष निगरानी न्यायाधीश सुदेश श्रीवास्तव की कोर्ट ने कार्रवाई की है। फरार हवलदार को गिरफ्तार कर डीजीपी को पेश कराने का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश पत्र के मुताबिक पटना उच्च न्यायालय, रिश्वत मामले लंबित होने रहने पर गंभीरता से संज्ञान लिया है।
1999 से फरार चल रहे आरोपी के ख़िलाफ़ पुलिस अभी तक गिरफ़्तारी वारंट, संपत्ति कुर्क करने का आदेश पूरा नहीं कर सकी है। ग़ौरतलब है कि हवलदार ने पुलिस महकमें को ही अपनी चालाकी से चकमा दे दिया था। जिन्होंने आरोपी हवलदार को रिश्त लेते पकड़ा था, उन्हें ही ग़लत पता लिखा दिया था।
पटना उच्च न्यायालय ने पुराने लंबित पड़े मामले सुनवाई के दौरान सख्ती बरती, जिसके बाद हलवदार द्वारा पुलिस महकमे को चकमा देने की बात उजागार हुई। 21 दिसंबर 1999 से लेकर कई तारीखों में ग़ैर हाज़िर रहने के मामले में कोर्ट ने बांड रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications