बिहारः 10 साल पहले जिसके लिए सभी रिश्ते तोड़ दिए और आज उसी ने ले ली जान, जानें क्या है माजरा

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में विवाद के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय गुड़िया के रूप में हुई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित पति बिंदा चौधरी फरार हो गया। गांव वालों ने बताया कि बिंदा और गुड़िया का 10 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन करीब दो साल से दोनों के बीच काफी दूरी आ गई थी, जिसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था।

पति ने मारी गोली

पति ने मारी गोली

इसी दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से गुड़िया की मौके पर मौत हो गई। जब कर परिजन कुछ समझ पाते तब तक आरोपित पति फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम के सदर अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल वालों को सौंप दिया गया।

10 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरेज

10 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरेज

ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पूर्व जिस बिंदा के प्यार में गुड़िया ने सभी रिश्ते को दरकिनार कर गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह किया था, आज उसी लड़के ने उसकी जान ले ली। गुड़िया और बिंदा की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों का विवाह परिवार के मर्जी के खिलाफ हुई थी। बता दें कि दोनों का घर आमने-सामने है। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक की उम्र 8 साल है तो दूसरे बेटे की उम्र 5 साल है।

वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार

एएसपी ह्रदयकांत ने बताया कि दंपति के बीच पिछले दिनों से तनाव चल रहा था। इसी तनाव में आकर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मौके से आरोपित फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों से पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+