Rohini Acharya Row: ' ससुराल जाओ तुम यहां काम नहीं', बिलखते हुए रोहिणी ने बताया तेजस्वी यादव का सच, Video
Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार में कलह पैदा कर दी है, अपने पिता को किडनी देकर जीवनदान देने वाली रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति दोनों को छोड़ने का फैसला कर लिया है, घर छोड़ने के बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया है कि 'ना तो उनका कोई भाई है, ना परिवार है, ना मायका है और ना ही वो अब राजनीति में एक्टिव रहेंगीं।'
पटना से दिल्ली पहुंचीं रोहिणी मीडिया वालों के सामने फूट-फूटकर रोई और कहा कि 'जो मुझे कहना था कि वो मैंने सोशल मीडिया पर कह दिया है। अब आपको जो भी सवाल पूछना है जाकर तेजस्वी, संजय और रमीज से पूछिए,मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया।'

उन्होंने रोते हुए कहा कि' भगवान ना करें कि आपलोगों के घर रोहिणी जैसी बेटी पैदा हो, ये कहां का नियम है कि सारे बलिदान बेटी करे और जब बेटी कोई सवाल करे तो हमसे कहा जाए कि तुम ससुराल जाओ, तुम्हारी शादी हो गई है, जाइए पूछिए तेजस्वी से इस बारे में।'
'ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले' (Rohini Acharya)
रोहिणी ने कहा कि 'ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले, मैंने सिर्फ अपने भाई को अपनी लाइफ से निकाला है, मेरे माता-पिता और बहनें मेरे साथ हैं, मेरी सास भी रो रही हैं, ये सब तमाशा देखकर, उन्हें भी मेरी कल से चिंता हो रही है।'
'मैंने किडनी के बदले में करोड़ों रु और टिकट मांगे' (Rohini Acharya)
आपको बता दें रोहिणी ने एक्स पर लिखा था कि ' 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं... संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। भगवान किसी को भी रोहिणी जैसी बेटी ना दे, मुझे गाली दी गई, मुझ पर चप्पल मारने के लिए उठाया गया, मुझे कहा गया कि मैंने पिता को गंदी किडनी दी है, मैंने किडनी के बदले में करोड़ों रु और टिकट मांगे हैं, मेरा मायका छुड़वा दिया गया।'

क्यों चुप हैं लालू-तेजस्वी? (Rohini Acharya)
फिलहाल इस मैटर ने बिहार से लेकर दिल्ली तक में हलचल पैदा कर दी है। ताज्जुब ये है कि इस पूरे प्रकरण में लालू और तेजस्वी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, यहां तक कि संजय यादव और रमीज खान ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी ने भी छोड़ा पटना (Rohini Acharya)
रोहिणी के घर छोड़ने के बाद लालू की तीन बेटियों- रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, यानी कि उन्होंने पटना का घर छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications